गुरुवार के दिन गाय को पीली चीजें खिलाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

गाय में सभी देवी-देवताओं का वास स्थापित है। यही कारण है कि किसी भी पूजा-पाठ या विशेष अनुष्ठान से लेकर रोजाना के दिनों तक में गाय को भोजन कराना बहुत ही शुभ माना जाता है। 
What to feed to cows as per astrology

हिन्दू धर्म में गाय को मां माना जाता है। इसके अलावा, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास भी स्थापित है। यही कारण है कि किसी भी पूजा-पाठ या विशेष अनुष्ठान से लेकर रोजाना के दिनों तक में गाय को भोजन कराना बहुत ही शुभ माना जाता है। गौ सेवा हो या गाय को भोजन कराना हो, इस एक कर्म से न सिर्फ व्यक्ति को कई पापों से छुटकारा मिल जाता है बल्कि व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गाय को सप्ताह के हर एक दिन भोजन कराने से अलग-अलग लाभ मिलते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार के दिन गाय को पीली चीजों का भोग लगाने से या गाय को पीली चीजें खिलाने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा के साथ-साथ अन्य लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि गुरुवार के दिन गाय को कौन सी पीली चीजें खिलाएं और क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले फायदे।

गुरुवार के दिन गाय को घी खिलाने के लाभ

गुरुवार के दिन गाय को घी या घी वाली रोटी खिलाने से घर मेंसुख-समृद्धिका वास बना रहता है। धन-धान्य और अनाज की कभी भी कमी नहीं होती है। इसके अलावा, गाय को गुरुवार के दिन घी खिलाने से आकर्षण और सौंदर्य भी बढ़ता है।

गुरुवार के दिन गाय को गुड़ खिलाने के लाभ

गुरुवार के दिन गाय को गुड़ खिलाने से पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहती है। अगर घर में हर समय क्लेश बना रहता है तो ऐसे में गुरुवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, इससे रिश्तों में तनाव कम होगा और आपसी समझ एवं प्यार बढ़ेगा।

benefits of feeding dal to cow on thursday

गुरुवार के दिन गाय को केला खिलाने के लाभ

गुरुवार के दिन गाय को केला खिलाने से बृहस्पति यानी कि गुरु ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं और गुरु दोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। पति-पत्नी साथ में ऐसा करें तो वैवाहिक सुख मिलता है।

benefits of feeding gud to cow on thursday

गुरुवार के दिन गाय को दाल खिलाने के लाभ

गुरुवार के दिन गया को पीली दाल खिलाने से ग्रह दोष दूर हो जाता है। अगर ग्रह दोष के कारण घर में कोई भी काम नहीं बन पा रहा है तो ऐसे में इस उपाय को करने से हर कार्य शुभता के साथ पूरा होगा और सुख-समृद्धि घर आएगी।

यह भी पढ़ें:Hindu Belief: गुरुवार के दिन केले का दान क्यों करना चाहिए? जानें लाभ और महत्व

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाय को क्या नहीं खिलाना चाहिए?

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाय को बासी या झूठा भोजन और तामसिक आहार नहीं खिलाना चाहिए।