पत्तल में खाना खाने से ग्रह दोषों से मिल सकता है छुटकारा, जानें महत्व

(Importance of eating food in pattal) भारत में आज भी गांव में पत्तल में खाना खाने के परंपरा है। इतनी ही नहीं शादी-ब्याह में भी बारातियों को विशेष रूप से पत्तल में भोजन कराया जाता है। पत्तल में खाना खाने स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकता है। बता दें, पत्तल में खाना खाने के परंपरा प्रचीन काल से चली आ रही है। वहीं ज्योतिष के लिहाज से पत्तल में खाना खाने का संबंध ग्रहों से है। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि पत्तल में खाना खाने का महत्व क्या है।
पत्तल में खाना खाने का धार्मिक महत्व क्या है?

पत्तों को प्रकृति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। जो शुद्धता को दर्शाता है। पत्तल में खाना खाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिल सकता है। वहीं पत्तल में खाना विनम्रता को दर्शता है। यह व्यक्ति को सिखाता है कि जीवन में हमेशा सरल चीजों पर ध्यान केंद्रित करने से शुभ परिणाम मिल सकता है। बता दें, पत्ते बायोडिग्रेडेबल होते हैं, यानी कि जो पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऋग्वेद में, पत्तों को 'पर्ण' कहा जाता है और उन्हें पवित्र भोजन ग्रहण करने के लिए उत्तम माना गया है। रामायण में, भगवान राम और सीता वनवास के दौरान पत्तों पर भोजन करते थे। महाभारत में, पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध के दौरान, दोनों पक्षों के सैनिक पत्तों पर भोजन करते थे। इससे आश्य है, कि पत्ते में खाना सभी के लिए समान है। वहीं देवी-देवताओं को पत्ते में भोजन अर्पित करना स्वीकार्य माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - आखिर क्यों भोजन के समय बात करने की होती है मनाही? जानें क्या कहता है शास्त्र
पत्तल में खाना खाने का वैज्ञानिक महत्व क्या है ?
पत्तलग में खाना खाने से स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है। जैसे कि केले के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। जो स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पत्तल में खाना खाने से पाचन क्रिया में भी सुधार हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - शास्त्रों के अनुसार भोजन करने के ये 5 नियम जानें
पत्तल में खाना खाने का ज्योतिष महत्व क्या है?

ज्योतिष शास्त्र में पत्तल में खाना खाने से ग्रहों की स्थिति मजबूत हो सकती है। इससे व्यक्ति को जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती है, तो उसे पत्तल में खाना जरूर खाना चाहिए। इससे लाभ हो सकता है। बता दें, पलाश के पत्ते में खाना खाने से आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। केले के पत्ते में भोजन करने से पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।