Hindu Belief: गुरुवार के दिन केले का दान क्यों करना चाहिए? जानें लाभ और महत्व

हिन्दू धर्म में दान का बहुत महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, अगर दान नियमों के अनुसार और दिन के हिसाब से किया जाए तो इससे और भी अधिक लाभ मिलता है। ठीक ऐसे ही, गुरुवार के दिन केले दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर गुरुवार के दिन केले दान करने से क्या होता है।
गुरुवार के दिन केले दान करने के क्या लाभ हैं?

बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धन, आध्यात्मिक उन्नति और धार्मिक कार्यों से संबंधित माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति कमजोर या पीड़ित है, तो गुरुवार के दिन केले का दान करना चाहिए क्योंकि गुरुवार का दिन गुरु ग्रह यानी कि बृहस्पति को समर्पित है। गुरुवार के दिन केले का दान करने से बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और शिक्षा, नौकरी, या आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें: Sanatan and Science: क्या भस्म को कोई आम व्यक्ति शरीर पर लगा सकता है?
गुरुवार के दिन केले का दान करने से व्यक्ति के जीवन में धन और समृद्धि की स्थिति बेहतर होती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो आर्थिक तंगी या परेशानी से गुजर रहे होते हैं। केले का दान धन के प्रवाह को आकर्षित करता है। धन में वृद्धि के योग बनाता है और धन को घर में स्थाई रखता है यानी कि अधिक खर्च या धन के घर में न टिकने की समस्या को दूर करता है। व्यक्ति के जीवन में आय के नए स्रोत खुलने लग जाते हैं।

गुरुवार के दिन केले का दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति तो होती ही है लेकिन साथ ही, आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होता है। गुरुवार के दिन केले का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा भी मिलती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद केले का दान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है। गुरुवार के दिन केले का दान करने से पारिवारिक जीवन में सुख और शांति आती है। संबंधों में सामंजस्य और प्रेम बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: चाहते हैं भगवान विष्णु की कृपा, तो गुरुवार को जरूर पढ़ें ये व्रत कथा
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।