Baisakhi Shubh Muhura 2024: कब है बैसाखी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Baisakhi 2024 Date Shubh Muhurat And Significance: बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। सिख समुदाय में इस पर्व को मनाने का विशेष महत्व है। यूं तो बैसाखी कई कारणों से मनाई जाती है लेकिन इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य कारण है गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना। 

baisakhi  ka mahatva

Kab Hai Baisakhi 2024: बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। सिख समुदाय में इस पर्व को मनाने का विशेष महत्व है। यूं तो बैसाखी कई कारणों से मनाई जाती है लेकिन इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य कारण है गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना। इसके अलावा, बैसाखी से सिखों के नए साल की भी शुरुआत होती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब मनाई जाएगी बैसाखी और क्या है उसका शुभ मुहूर्त एवं उससे जुड़ा महत्व।

बैसाखी 2024 कब है? (Baisakhi 2024 Kab Hai)

baisakhi  ka muhurat

पंचांग के अनुसार, इस साल बैसाखी का पर्व 14 अप्रैल, दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन ज्योतिष गणना के अनुसार, मेष संक्रांति भी मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

बैसाखी 2024 शुभ मुहूर्त (Baisakhi 2024 Ka Shubh Muhurat)

बैसाखी को न सिर्फ नाच-गाने के साथ मनाया जाता है बल्कि बैसाखी की पूजा भी होती है। ऐसे में 14 अप्रैल के दिन बैसाखी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 12 बजे से शुरू हो जाएगा।

बैसाखी 2024 महत्व (Baisakhi 2024 Ka Mahatva)

baisakhi  ki tithi

बैसाखी के दिन मुख्य रूप से गुरुद्वारों में बड़े पैमाने पर लंगर लगाया जाता है। इस दिन दूध और जल से गुरु ग्रंथ साहिब को प्रतीकात्मक स्नान कराया जाता है। इसके बाद उन्हें तख़्त पर बैठाया जाता है।

यह भी पढ़ें:घर में कबूतर का पंख गिरने से क्या होता है?

इस दिन 'पंच प्यारे' 'पंचबानी' गाते हैं। फिर दिन में अरदास की जाती है और उसके बाद गुरु को कड़ा प्रसाद का भोग लगाया जाता है। इस दिन सिख और हिन्दू श्रद्धालू कारसेवा भी करते हैं।

बैसाखी के दिन पंजाब का लोक नृत्य भांगड़ा और गिद्दा भी किया जाता है। बैसाखी वाले दिन ही असम में बिहू, बंगाल में नबा वर्षा, केरल में पूरम विशु मनाया जाता है। यह बैसाखी के अलग-अलग नाम हैं।

अगर आप भी बैसाखी का पर्व मनाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब मनाई जाएगी बैसाखी, क्या है उसका शुभ मुहूर्त और इस पर्व से जुड़ा महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP