आषाढ़ माह में जरूर करें इन खास चीजों का दान, मिलेंगे अक्षय पुण्य

आषाढ़ महीना अब जल्द ही शुरू होने वाला है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। अब ऐसे में इस माह में किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
ashadh month 2025 donate jaggery oil and salt to get happiness in life

सनातन धर्म में सभी माह को बेहद शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। जिसमें से एक आषाढ़ माह भी शामिल है। इस माह में किए गए दान-पुण्य से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। यह महीना पुण्य प्राप्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। आपको बता दें, इस माह में चातुर्मास भी लगता है। जिसमें भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इतना ही नहीं, इस माह में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भी निकाली जाती है। अब ऐसे में इस माह में किन चीजों का दान करने से भाग्योदय हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आषाढ़ माह में करें गुड़ का दान

1189684-gud-ka-daan

गुड़ का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से होता है। आषाढ़ मास में गुड़ का दान करने से सूर्य और मंगल की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। आषाढ़ माह में गुड़ का दान करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में आ रही समस्याओं दूर हो सकती है। इस महीने में गुड़ का दान करने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

आषाढ़ माह में करें सरसो तेल

सरसों का तेल शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। आषाढ़ मास में, विशेष रूप से शनिवार या आषाढ़ अमावस्या के दिन, सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इससे शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या अन्य शनि दोषों से मुक्ति मिल सकती है। सूर्यास्त के बाद दक्षिण दिशा में सरसों के तेल में काला तिल डालकर दीपक जलाना पितरों को खुश करने वाला माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सरसों के तेल का दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, कर्ज से छुटकारा मिलता है और धन आगमन के योग बनते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

इसे जरूर पढ़ें - Ashadha Month 2025: आषाढ़ का महीना कब से शुरू हो रहा है? जानें किन देवी-देवताओं की पूजा से सभी समस्याएं होंगी दूर

आषाढ़ माह में करें नमक का दान

namak

आषाढ़ मास में नमक का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। आषाढ़ मास में किए गए दान-पुण्य से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इतना ही नहीं, अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो नमक का दान करने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Surya Dev Pujan Vidhi: सौभाग्य प्राप्ति के लिए रविवार के दिन इस विधि से करें सूर्य पूजा

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP