April Pradosh Vrat 2025 Bhog: अप्रैल माह के प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, हो सकता है लाभ

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन को प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए। साथ ही इस दिन भोलेबाबा के विशेष मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। आपको बता दें, प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में ही की जाती है। इस समय करने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में अगर आप इस दिम भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं सफेद मिठाई का भोग

सफेद रंग को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव को सात्विक चीजें बहुत पसंद हैं, इसलिए सफेद मिठाई का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इतना ही नहीं, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाने से आर्थिक तंगी भी दूर होती है। भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति आती है।
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं पंचामृत का भोग
"पांच अमृत", दूध, दही, घी, शहद और चीनी का मिश्रण होता है। यह मिश्रण न केवल भगवान शिव को प्रिय है, बल्कि इसे स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। पंचामृत को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, और इसे भगवान शिव को अर्पित करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Pradosh Vrat 2025 List: साल 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? पूजा के शुभ मुहूर्त समेत यहां लें पूरी जानकारी
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं हलवा का भोग

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को हलवा का भोग जरूर लगाएं। इससे व्यक्ति को आत्मिक शांति मिलती है और मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
- शिव पंथ का मंत्र क्या है?
- ऊं नमः शिवायनमो नीलकण्ठायऊं पार्वतीपतये नमःऊं ह्रीं ह्रौं नमः शिवायशम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च
- शिव जी का प्रिय मंत्र कौन सा है?
- भगवान शिव का प्रिय मंत्र है. मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।ऊं नमः शिवाय
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।