apara ekadashi 2025 what bhog should be offer to lord vishnu for prosperity

Apara Ekadashi 2025 Bhog: अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, बनी रहेगी श्रीहरि की कृपा

हिंदू धर्म में अपरा एकादशी का संबंध भगवान विष्णु से है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप श्रीहरि की पूजा-अर्चना कर रहे हैं तो उन्हें किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेखमें विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 13:55 IST

सनातन धर्म में अपरा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। अपरा एकादशी का व्रत सभी व्यक्ति के लिए शुभ फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि के दिन व्रत रखने से और पूजा-पाठ करने से भाग्योदय हो सकता है। आपको बता दें, इस साल अपरा एकादशी का व्रत 23 मई शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। अब ऐसे में जो भक्त इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर रहे हैं। वह श्रीहरि को क्या भोग लगाएं। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को आम से बनें हलवा का भोग

aam ka halwa

अपरा एकादशी भगवान विष्णु की प्राप्ति के लिए पुण्यकारी माना गया है और ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी पड़ती है और इस दौरान आम का मौसम होता है और भगवान विष्णु के पीले फल बेहद प्रिय है। इसलिए ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु को आम से बने हलवा का भोग लगाएं। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कुंडली में स्थित गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है।

अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं केसर खीर का भोग

अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर खीर का भोग लगाने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है और अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो केसर खीर का भोग लगाएं। इतना ही नहीं, केसर खीर माता लक्ष्मी को भी बेहद प्रिय है। इसलिए आप भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी को भी केसर खीर का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Apara Ekadashi Kab Hai 2025: कब पड़ रही है अपरा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं को भूने चने का भोग

chaana

अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भूने चने का भोग लगाएं। ऐसा कह जाता है कि अगर किसी जातक के विवाह में कोई परेशानी आ रही है तो भूने चने का भोग लगाने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Apara Ekadashi 2025 Dos and Donts: अपरा एकादशी के दिन सुख-समृद्धि के लिए क्या करें और किन चीजों को करने से बचें? ज्योतिष से जानें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;