Akshaya Navami 2024: अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु के सामने कौन से तेल का दीया जलाना चाहिए?

अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु के आगे एक विशेष तेल का दीया जलाना चाहिए। इससे कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अक्षय नवमी पर श्री हरि विष्णु के लिए कौन सा दीया जलाया जाता है। 
akshaya navami pr bhagwan vishnu ke samne kis tel ka diya jala sakte hain

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन अक्षय नवमी मनाई जाती है। अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु के आगे एक विशेष तेल का दीया जलाना चाहिए। इससे कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अक्षय नवमी पर श्री हरि विष्णु के लिए कौन सा दीया जलाया जाता है और क्या है उससे मिलने वाले लाभ।

अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु के लिए कौन से तेल का दीया जलाएं? (Akshaya Navami Pr Bhagwan Vishnu Ke Liye Kis Tel Ka Diya Jalaye)

akshaya navami pr bhagwan vishnu ke liye kis tel ka diya jala sakte hain

अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान आंवले के तेल का दीया जलाना चाहिए। चूंकि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा होती है। ऐसे में आंवले के तेल का दीया जलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु के सामने आंवले के तेल का दीया जलाने से शुक्र और बुध ग्रह मजबूत होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आंवले के पेड़ में इन दोनों ग्रहों का वास माना जाता है।

कुंडली में शुक्र का मजबूत होना धन, वैभव, ऐश्वर्य की प्राप्ति कराता है तो वहीं, बुध का मजबूत होना बुद्धि को तीव्र बनाता है। याददाश्त भी अच्छी रहती है। तनाव समेत अन्य मानसिक बीमारियां दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें:नारियल के पेड़ की पूजा करने से लक्ष्मी-नारायण होते हैं प्रसन्न, जानें पूजा विधि

अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु के सामने आंवले के तेल का दीया जलाने से भगवान विष्णु की असीम कृपा व्यक्ति और उसके परिवार को मिलती है। जीवन के संकटों से श्री हरि नारायण स्वयं रक्षा करते हैं।

akshaya navami pr bhagwan vishnu ke liye kaisa diya jala sakte hain

अगर आप आंवले के तेल से दीया नहीं जला सकते हैं तो सरसों के तेल से दीया जलाएं और फिर उसमें आंवले की कुछ पत्तियां या फिर आंवले के पेड़ की छाल डाल दीजिए। यह भी शुभ माना जाता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु के सामने कौन से तेल का दीया जलाना चाहिए और क्या है उससे किलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP