नारियल के पेड़ की पूजा करने से लक्ष्मी-नारायण होते हैं प्रसन्न, जानें पूजा विधि

हिंदू धर्म में नारियल का पेड़ को एक पवित्र वृक्ष माना जाता है। इसका धार्मिक महत्व इतना गहरा है कि इसका उपयोग पूजा-पाठ, अनुष्ठानों और शुभ कार्यों में व्यापक रूप से किया जाता है। नारियल को देवताओं को अर्पित किया जाता है और माना जाता है कि यह शुभता और समृद्धि लाता है। हिंदू धर्म में नारियल के पेड़ को देवताओं का प्रतीक माना जाता है। इसे भगवान शिव, विष्णु और लक्ष्मी सहित कई देवताओं को अर्पित किया जाता है। बता दें, नारियल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे नए घर में प्रवेश करते समय, विवाह के समय और अन्य शुभ अवसरों पर तोड़ा जाता है। नारियल को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अब ऐसे में नारियल के पेड़ की पूजा किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
नारियल के पेड़ की पूजा किस विधि से करें?

- आप नारियल के पेड़ की पूजा के लिए किसी भी शुभ मुहूर्त का चुनाव कर सकते हैं।
- नारियल के पेड़ के नीचे एक साफ स्थान चुनें और वहां बैठ जाएं।
- एक आसन बिछाकर बैठें और पेड़ की ओर मुख करके बैठ जाएं।
- मुंह में जल लेकर तीन बार कुल्ला करें।
- पेड़ के तने पर जल चढ़ाएं।
- पेड़ के तने पर रोली से तिलक लगाएं।
- पेड़ के चारों ओर चावल अर्पित करें। उसके बाद विधिवत रूप से मंत्रों का उच्चारण करें।
- पेड़ के नीचे फूल और धूप जलाएं।
इसे जरूर पढ़ें - इस दिशा में न लगाएं नारियल का पेड़, बढ़ सकता है पारिवारिक क्लेश
- आप कोई भी मंत्र जाप कर सकते हैं, जैसे कि "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" या फिर आप माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे आपको लाभ हो सकता है।
- नारियल के पेड़ की 11 बार परिक्रमा लगाएं। उसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के स्तोत्र का भी जाप कर सकते हैं। इससे आपको लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या घर के सामने लगा सकते हैं नारियल का पेड़?
नारियल के पेड़ की पूजा करने का महत्व क्या है?

ऐसा माना जाता है कि नारियल के पेड़ की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। नारियल के पेड़ की पूजा करने से रोग-दोष से भी छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं, नारियल के पेड़ की पूजा करने से आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है और व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा नारियल के पेड़ की पूजा करने से सुख-शांति का भी वातावरण बना रहता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।