कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन अक्षय नवमी मनाई जाती है। इस साल अक्षय नवमी 10 नवंबर, दिन रविवार को पड़ रही है। अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष विधान है। साथ ही, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि बिना आंवले के पेड़ की पूजा के अक्षय नवमी का व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्यों अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा होती है। साथ ही, यह भी जानेंगे कि किस समय, किस दिशा में लगाना चाहिए आंवले का पेड़ और क्या है इसे घर में लगाने से मिलने वाले।
अक्षय नवमी पर किस समय लगाएं आंवले का पेड़?
इस साल अक्षय नवमी पर दुर्लभ ध्रुव योग बनने जा रहा है। यह योग नवमी तिथि के आरंभ के साथ ही शुरू हो जाएगा और 11 नवंबर तक रहेगा। ऐसे में अक्षय नवमी के दिन यानी कि 10 नवंबर को तिथि की शुरुआत में ही घर में आंवले का पेड़ लगा लें।
यह भी पढ़ें:दिन के इस विशेष समय पर करें इस मंत्र का जाप, पाप होंगे नष्ट और होगी भगवान श्री कृष्ण की कृपा
अक्षय नवमी पर किस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़?
आंवले के पेड़ का नाता बुध और शुक्र ग्रह से है। वहीं, इसमें भगवान विष्णु और ब्रह्मा का वास माना गया है। ऐसे में आंवले के पेड़ को अक्षय नवमी के दिन पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना सबसे उत्तम है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्व दिशा में भी आंवले का पेड़ लगा सकते हैं।
अक्षय नवमी पर क्या हैं आंवले का पेड़ लगाने के नियम?
अक्षय नवमी पर आंवले का पेड़ लगाने के बाद रोजाना उसकी पूजा करें। आंवले के पेड़ में पूजा के दौरान दूध अवश्य डालें। आंवले के पेड़ को पूजा के दौरान कलावा बांधें और पूजा के बाद 7 या 9 बार परिक्रमा अवश्य लगाएं। आंवले के पेड़ की पूजा के बाद कुछ दान करें।
यह भी पढ़ें:भगवान श्रीहरि विष्णु ही क्यों करते हैं क्षीर सागर में निवास?
अक्षय नवमी पर क्या हैं आंवले का पेड़ लगाने के लाभ?
अक्षय नवमी पर आंवले का पेड़ लगाने से वैवाहिक जीवन का सुख मिलता है। वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है और पति-पत्नी का संबंध भी मजबूत होता है। आपसी प्रेम में बढ़ौतरी होती है। अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करने से विवाह में आ रही देरी भी दूर हो जाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अक्षय नवमी के दिन क्यों लगाया जाता है घर में आंवलें का पेड़ और क्या है उससे मिलने लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों