कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन अक्षय नवमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय नवमी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन के दुख दूर हो जाते हैं और अगर विवाह में बाधाएं आ रही हों तो वह भी नष्ट हो जाती हैं एवं शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब है अक्षय नवमी और क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व।
अक्षय नवमी 2024 कब है? (Akshaya Navami 2024 Kab Hai?)
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का आरंभ 9 नवंबर, दिन शनिवार को रात 10 बजकर 45 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 10 नवंबर, दिन रविवार को रात 9 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, अक्षय नवमी इस साल 10 नवंबर को मनाई जाएगी।
अक्षय नवमी 2024 शुभ मुहूर्त (Akshaya Navami 2024 Shubh Muhurat)
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी यानी कि 10 नवंबर के दिन दुर्लभ ध्रुव योग बनने जा रहा है। जहां एक ओर नवमी तिथि की शुरुआत के साथ ध्रुव योग भी शुरू हो जाएगा। वहीं 11 नवंबर, दिन सोमवार को अगले दिन इस योग का रात 1 बजकर 42 मिनट पर समापन हो जाएगा।
अक्षय नवमी पर इस साल 5 घंटे 25 मिनट का शुभ मुहूर्त बन रहा है। अक्षय नवमी पर 10 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 55 मिनट से सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।
अक्षय नवमी के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से शुरू होगा। वहीं, इसका समापन दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर होगा। इसके अलावा, 10 नवंबर को रवि योग सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू है और 11 नवंबर को सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर इसका समापन होगा।
यह भी पढ़ें:Akshaya Navami Upay 2024: अक्षय नवमी पर करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन का क्लेश होगा दूर
अक्षय नवमी 2024 महत्व (Akshaya Navami 2024 Mahatva)
अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करने से स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जहां एक ओर अक्षय नवमी की पूजा से बीमारी पैदा करने वाले दोष दूर हो जाते हैं तो वहीं सौभाग्य, शांति और संपदा की व्यक्ति को अक्षय प्राप्ति होती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ रही है अक्षय नवमी, क्या है इस दिन पूजा का मुहूर्त और महत्व।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों