Ahoi Ashtami Puja Samagri List 2025: अहोई अष्टमी की पूजा में रह न जाए कोई कमी, यहां देखें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूरी श्रद्धा के साथ रखती हैं। इस व्रत को सफल बनाने के लिए पूजा की सामग्री का पूरा होना जरूरी माना जाता है। सही विधि-विधान से पूजा तभी सफल मानी जाती है, जब सभी आवश्यक वस्तुएं पहले से ही तैयार रखी हों। पूजा सामग्री में अहोई माता को प्रसन्न करने के लिए विशेष श्रृंगार और भोग की वस्तुएं शामिल की जाती हैं ताकि माताएं अपनी संतान के लिए अखंड सौभाग्य और मंगल कामना का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं ओई अष्टमी की पूजा के लिए संपूर्ण सामग्री लिस्ट।
अहोई अष्टमी की पूजन और धार्मिक सामग्री
अहोई अष्टमी के दिन पूजा एवं अन्य धार्मिक परम्पराओं की पूर्ति के लिए यह है सामग्री लिस्ट-
- अहोई माता का चित्र/फोटो: दीवार पर बनाने के लिए गेरू या कुमकुम और सूखा आटा। अगर चित्र नहीं बना रहे हैं तो अहोई माता और उनके सात बच्चों की फोटो या कैलेंडर।
- कलश और पात्र: एक मिट्टी का करवा पानी भरकर रखने के लिए। इस पर रखने के लिए मिट्टी का ढक्कन।
- चौकी या पट: पूजा की सामग्री रखने के लिए।
- वस्त्र: चौकी पर बिछाने के लिए लाल रंग का कपड़ा।
- अक्षत: पूजा में और कलश के नीचे रखने के लिए।
- रोली, कुमकुम, हल्दी: तिलक लगाने और माता को अर्पित करने के लिए।
- दीपक और घी: गाय के घी का दीपक जो पूजा समाप्त होने तक जलता रहे।
- धूप और अगरबत्ती: वातावरण को शुद्ध करने और माता को सुगंधित करने के लिए।
- फूल और माला: मौसमी फूल, कमल का फूल और एक फूलों की माला।
- कलावा: कलश और बच्चों की कलाई पर बांधने के लिए।
- गंगाजल: शुद्धिकरण के लिए।
- अहोई अष्टमी व्रत कथा की पुस्तक: कथा पढ़ने या सुनने के लिए।
- दक्षिणा: पूजा के बाद पंडित या सास को देने के लिए कुछ रुपये।
अहोई अष्टमी की भोग और श्रृंगार सामग्री
अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता के भोग और उनके श्रृंगार के लिए यह है सामग्री लिस्ट:
- विशेष भोग: हलवा-पूरी या आटे के मीठे पुए का भोग।
- सब्जी: बिना लहसुन-प्याज की सब्जी जैसे आलू या सीताफल की।
- फल: सिंघाड़ा और मूली का भोग लगाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है और साथ में कोई भी मौसमी फल।
- मिठाई: गुड़ या खोए से बनी मिठाई।
यह भी पढ़ें: अहोई अष्टमी की पूजा विधि (Ahoi Ashtami Puja Vidhi 2025)
- दूध: गाय का कच्चा दूध।
- श्रृंगार का सामान: माता को अर्पित करने के लिए सोलह श्रृंगार का सामान जिसमें लाल चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, काजल, महावर आदि शामिल हों। यह सामग्री बाद में सास या किसी ब्राह्मण को दान की जाती है।
- पारण सामग्री: व्रत खोलने के लिए पानी और मिठाई।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
- अहोई अष्टमी के दिन क्या दान करें?
- अहोई अष्टमी के दिन 5 प्रकार के अनाज दाना करना शुभ होता है।
- अहोई अष्टमी के दिन किसकी पूजा होती है?
- अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा की जाती है।
- अहोई अष्टमी पर कौन सा रंग पहनना चाहिए?
- अहोई अष्टमी पर पीले या गेरुआ रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।