image

Aaj Ka Panchang 28 November 2025: शादी के बाद बेटी की पहली विदाई का जानें शुभ समय, देखें आज का पंचांग

अगर आपकी बेटी भी शादी के बाद पहली बार घर आई है। ऐसे में उसकी पहली विदाई करनी है, तो इसके लिए पंचांग जरूर देखें। इससे आप सही समय पर अपनी बेटी को ससुराल भेज पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-11-28, 07:00 IST

शादी के बाद कई सारी रस्में निभाई जाती है। पहली विदाई इनमें से एक है। इसमें लड़की शादी के बाद अपनी मां के घर आती है। इसके बाद ससुराल जानें के लिए वहां से पति और अन्य लोग आते हैं। ऐसे में आप भी अपनी बेटी की पहली विदाई के लिए पंचांग को जरूर देखें। पंचांग देखकर आप सही दिन और समय में अपनी बेटी की विदाई अच्छे से कर पाएंगी। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने कई सारे मुहूर्त के बारे में बताया है, जिसका ध्यान आपको जरूर रखना है। आइए इसकी पूरी जानकारी आपको आर्टिकल में बताते हैं।

2 - 2025-11-27T132710.730

आज का पंचांग 28 नवंबर 2025 

तिथि नक्षत्र दिन/वार  योग करण
शुक्ल पक्ष अष्टमी 12:17 तक है शतभिषा 02:50   शुक्रवार व्याघात  11:05  विष्टि 12:29 तक बव  इसके बाद

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 28 नवंबर 2025

प्रहर समय 
सूर्योदय  सुबह 06:32 बजे
सूर्यास्त    शाम 05:23 बजे
चंद्रोदय दोपहर 12:30 बजे  
चंद्रास्त  मध्यरात्रि 12:22 बजे 

आज का शुभ मुहूर्त और योग 28 नवंबर 2025

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय 
ब्रह्म मुहूर्त   सुबह 04:35 बजे से सुबह 05:23 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त    सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक
अमृत काल सुबह 11:29 बजे से दोपहर 01:14 बजे तक       

आज का अशुभ मुहूर्त 28 नवंबर 2025

मुहूर्त नाम    मुहूर्त समय 
राहु काल सुबह 10:36 बजे से सुबह 11:57 बजे तक 
गुलिक काल    सुबह 07:53 बजे से सुबह 09:15 बजे तक  
यमगंड दोपहर 02:40 बजे से शाम 04:02 बजे तक
दुर्मुहूर्त  सुबह 08:42 बजे से सुबह 09:25 बजे तक

आज व्रत और त्योहार 28 नवंबर 2025

यह व्रत देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त कराने वाला माना जाता है। धन, सौंदर्य, वैवाहिक सुख, प्रेम जीवन, और संबंधों में सौहार्द बढ़ाने के लिए अत्यंत शुभ। इस व्रत को करने से जीवन के भौतिक और भावनात्मक दोनों पहलुओं में सुधार होता है। यह व्रत गरीबी और कर्ज जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह ही सौंदर्य, आकर्षण और कलात्मकता देता है। यह व्रत करने से व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक बनता है, उसके चेहरे पर चमक आती है और कला के प्रति रुचि बढ़ती है।

1 - 2025-11-27T132706.804

आज का उपाय 28 नवंबर 2025

  • सुबह स्नान के बाद श्वेत (सफेद) पुष्प और कच्चे चावल देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।
  • “ऊं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जप करें—धन वृद्धि के लिए श्रेष्ठ।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;