Bhagwan Ko Lagaye Bhog Ko Kitni Der Baad Khaye: हम सभी के घर में कोई न कोई देवी-देवता स्थापित हैं। उनकी पूजा-सेवा से लेकर उनके भोग का ध्यान भी रखा जाता है। भगवान को प्रसन्न रखने के लिए हम उन्हें तरह-तरह के भोग चढ़ाते हैं।
फिर उसी भोग को प्रसाद के रूप में खाते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि कितने समय तक हमें भगवान को भोग लगाना चाहिए या कितने समय बाद उस भोग को खाना चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
भगवान को भोग लगाने की विधि
आपके घर में जो भी देवी-देवता स्थापित हैं उनकी पूजा करने के बाद उन्हें भोग अवश्य लगाएं। भोग लगाते समय शास्त्रों में बताये गए नियमों का पलान करना भी जरूरी है, नहीं ओ भगवान उस भोग को ग्रहण नहीं करते हैं।
असल में ऐसा माना गया है कि जब भी भगवान को भोग लगाएं तो उनकी एक थाली या उनके बर्तन अलग रख लें। जिस थाली में आप खाते हैं उसी थाली में भगवान को भोग न लगाएं। ऐसा भोग बहुत अशुद्ध माना जाता है।
यह भी पढ़ें:Om Namah Shivay: रोजाना 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करने से क्या होता है?
भगवान को जब भोग लगाया जाता है तो उस समय मंदिर के आगे पर्दा डालकर थाली को पर्दे से ढक देना चाहिए। ऐसा इसलिए करना चाहिए ताकि भगवान के खाने को किसी की भी नजर न लगे और वह एकांत में खा सकें।
भगवान का भोग लगाते समय इस बात भी ध्यान रखें कि भोग को कभी भी सीधा जमीन पर न रखें बल्कि किसी सतह पर रखें जैसे कि कोई चौकी या मंदिर (मंदिर जानें के लाभ) में ही लग कोई स्टैंड। जमीन पर रखा भोग भगवान स्वीकार नहीं करते हैं।
भगवान का भोग कितनी देर बाद खाना चाहिए?
भगवान को हमेशा 15 मिनट से आधे घंटे के बीच तक भोग लगाना चाहिए। जिस तरह हम खाने में जल्दी नहीं करते हैं और स्वाद लेकर धीरे-धीरे खाते हैं ठीक उसी तरह भगवान को भी भोग खाने का समय देना चाहिए।
यह भी पढ़ें:किताब में मोरपंख रखने से क्या होता है?
15 मिनट या आधे घंटे के बाद आप उस भोग को उसार सकते हैं और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भोग उसारने के बाद उसे तुरंत खा लें। इधर-उधर भोग को पड़ा न छोड़ें।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह अजान सकते हैं कि भगवान को भोग लगाने के कितने देर बाद हमें उस भोग को खाना चाहिए और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों