आज का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। आज आपकी नौकरी में कौन से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं? आपकी आर्थिक स्थिति कैसी हो सकती है? वित्तीय लेन-देन के लिए समय कैसा हो सकता है? पारिवारिक संबंध से लेकर स्वास्थ्य की सभी जानकारियों के लिए ज्योतिष की भविष्यवाणी कारगर होती हैं। इस राशिफल को पढ़कर, आप अपने दिन की योजना बनाने और उसे सफल बनाने में मदद ले सकते हैं। यह राशिफल आपको ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है। अगर आप भी ये जानकारी लेना चाहते हैं कि आज का समय आपके लिए कैसा हो सकता है, तो पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें 22 जुलाई के भविष्य की पूरी जानकारी।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज के दिन जोश और उत्साह बना रहेगा, लेकिन किसी भी काम की जल्दबाजी से बचें। आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विरोधी शांत रहेंगे।
उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं। सावन उपाय के रूप में लाल चंदन से शिवलिंग का अभिषेक करें, 'ॐ अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पुराने प्रयास जल्द ही रंग लाएंगे। आज आपके प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
उपाय: गुड़-चना बांटें और शिव मंदिर में जल चढ़ाएं। शिवलिंग पर गुलाब जल चढ़ाकर 'ॐ भौमाय नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज के दिन आपके मन में नई योजनाएं बनेंगी। आपको आज भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मीडिया व संचार क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए शुभ समय है।
उपाय: तांबे के बर्तन में जल और गुड़ मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें। सावन के उपाय के रूप में 'ॐ मंगलाय नमः. मंत्र का जप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज के दिन पारिवारिक दायित्वों को निभाने में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी जमीन संबंधी मामले में हलचल हो सकती है।
उपाय: श्रीरामचरितमानस का सुंदरकांड पाठ करें। सावन उपाय के रूप में दूध में केसर मिलाकर शिव जी को चढ़ाएं और 'ॐ भूमि पुत्राय नमः' मंत्र का जाप करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज के दिन आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ती दिखेगी। कोई कठिन कार्य आज आप आसानी से संभाल लेंगे। आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
उपाय: तांबे के सिक्के का दान करें। सावन उपाय के रूप में शिवलिंग पर शहद व जल चढ़ाएं और ॐ तेजसे नमः मंत्र का जाप करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए किसी लंबी यात्रा की संभावना है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपका कुछ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: भगवान शिव को तुलसी और मिश्री मिश्रित जल अर्पित करें और 'ॐ पावकाय नमः' मंत्र का जाप करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
आज के दिन आपके पार्टनर से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। संयम से काम लें क्योंकि मन शांत रहेगा तो आपके काम आसान होंगे।
उपाय: सफेद मिठाई शिव मंदिर में चढ़ाएं। दही और जल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और 'ॐ शिवमंगलाय नमः' मंत्र का जाप करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आज के दिन उर्जा और उत्साह आपके पक्ष में रहेगा। किसी भी बात पर क्रोध करने से बचें, नहीं तो आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय: आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। सावन उपाय के रूप में लाल फूल और दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करें, 'ॐ विक्रान्ता नमः' मंत्र का जप करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई रुका हुआ कार्य फिर से चालू हो सकता है। शिक्षा व प्रतियोगिता में लाभ के योग हैं।
उपाय: गुड़ और मूंग का दान करें। सावन उपाय के रूप में 'ॐ शिवाय भद्राय नमः' मंत्र का जाप करें और गंगाजल से शिवलिंग को स्नान कराएं।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
कार्यक्षेत्र में अनुशासन आपको आगे बढ़ाएगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के फालतू खर्च से बचें।
उपाय: सरसों का तेल दीपक में जलाकर हनुमान जी को अर्पित करें। शिवलिंग पर तांबे के पात्र से जल चढ़ाएं, 'ॐ स्थूलाय नमः' मंत्र पढ़ें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आपको कुछ नवीन विचारों से लाभ हो सकता है। आज आप जो निर्णय लेंगे, वह आपका भविष्य तय कर सकता है।
उपाय: मसूर की दाल का दान करें। सावन उपाय के रूप में 'ॐ शिवदत्ताय नमः' मंत्र जपें और जल में गुलाब मिला शिवलिंग पर अर्पित करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आज के दिन ध्यान और मौन आपको बल देगा। लेखन, कला और साधना से जुड़े लोगों को जीवन में लाभ की संभावना है।
उपाय: लाल चंदन शिव को चढ़ाएं। सावन उपाय के रूप में 'ॐ मंगलमूर्तये नमः' मंत्र का जप करें और दही व बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों