हमेशा आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कई बार यदि परिस्थितियां सकारात्मक होती हैं, तो जीवन में नकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। ऐसे में यदि आपको आने वाले समय की जानकारी पहले से ही हो जाती है तो आप समय को अपने अनुसार ढाल सकती हैं। ऐसे ही 20 जून शुक्रवार के दिन आपको किस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं? आपके आर्थिक जीवन में कौन से उतार-चढाव आ सकते हैं? आपको नौकरी में कौन से लाभ हो सकते हैं? रिश्तों में बढ़ सकता है प्यार या करना होगा इंतजार? ऐसी कोई भी जानकारी लेने के लिए आप भी पढ़ें पंडित सौरभ त्रिपाठी का बताया ये राशिफल और इसके अनुसार भविष्य की योजनाएं बनाएं।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकती हैं। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की नए काम में शुरूआत कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की बातों से बचें और धैर्य बनाएं रखें।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और “ॐ हनुमते नमः” मंत्र 11 बार पढ़ें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज के दिन धैर्य और समझदारी से निर्णय लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और व्यायाम करें। मित्रों से संवाद बेहतर बना रहेगा।
उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें और 'ॐ तुलसीदाय नमः' मंत्र का जप करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज के दिन आपकी बातचीत से लोग प्रभावित होंगे। आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप यात्रा पर जा सकती हैं। आज के दिन समय प्रबंधन करना जरूरी है।
उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र बोलें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज के दिन आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप भावनात्मक मजबूती महसूस करेंगे। आपके घर की छोटी-मोटी समस्याएं दूर होंगी।
उपाय: चंद्रमा को चावल मिला पानी अर्पित करें और “ॐ सोमाय नमः” मंत्र जपें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज के दिन आपकी ऊर्जा और लीडरशिप क्वालिटी निखरेंगी। वर्कप्लेस पर आपको बहुत ज्यादा सम्मान मिल सकता है। अपने शब्दों पर ध्यान दें और किसी भी तरह के विवाद से बचें।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र पढ़ें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज के दिन काम के प्रति आपका फोकस बढ़ेगा। डिटेल्स पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश से बचकर चलें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र जपें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
आज के दिन आपके संबंधों में सुधार होगा। आज आप पार्टनर के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताएंगी। आपकी कला और सृजनात्मकता में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का जाप करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आज किसी भी समय पुरानी बातें आपके मन में आ सकती हैं। ध्यान रखें आज के दिन आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। इस दौरान आपको आत्मनिरीक्षण से लाभ होगा।
उपाय: हनुमान जी को चने और गुड़ चढ़ाएं, हनुमान चालीसा पढ़ें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज आपके लिए यात्रा और शिक्षा के लिए अच्छा दिन है। किसी भी तरह की नई जानकारी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। आपको सलाह दी जाती है कि जीवन में उत्साह बनाए रखें।
उपाय: बृहस्पति की पूजा करें और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज के दिन आपको काम में सफलता मिलेगी। आपको अपने परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। किसी परिवारिक विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: शनिदेव को काले तिल और तेल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र पढ़ें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
नई सोच और आइडियाज आज के दिन आपके काम आएंगे। किसी दोस्त से सलाह लेकर आगे बढ़ें। तकनीकी से जुड़े काम में आपको लाभ होगा।
उपाय: नीले वस्त्र धारण करें और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन शांत रहेगा। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। अपने सपनों को समझने की कोशिश करें।
उपाय: जल में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर स्नान करें और 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का जाप करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों