Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: आज सोमवार यानी भगवान शिव का दिन है। हिन्दू धर्म में ग्रहों और राशियों के अनुसार कोई लोग शुभ कार्य करना पसंद करते हैं। इसलिए कई लोग हर रोज राशि के बारे में पढ़ते या टीवी, मोबाइल पर देखते रहते हैं।
अगर आप भी यह सोचते रहते हैं कि आज के दिन धन लाभ होगा या नहीं? पारिवारिक रिश्ता कैसा रहने वाला है? कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी या नहीं मिलेगी, तो एक्सपर्ट पं. सौरभ त्रिपाठी सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
आज का राशिफल - मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप पूरा दिन ऊर्जा और जोश से भरपूर रहने वाले हैं। आज के दिन अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रयास करते हैं, तो सफल भी होंगे। आज नए अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन आप किसी कार्य के लिए यात्रा भी कर सकते हैं। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। अगर आप क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं, तो सभी खुश रहेंगे। आज के दिन धन संबंधी मामलों में लाभ मिल सकता है। आज आपको मानसिक शांति के लिए संगीत या ध्यान करना चाहिए। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज के दिन आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी और नए विचार आपको लाभ दे सकते हैं। आज का दिन निर्णय लेने के लिए एकदम अनुकूल है। आज आपको मित्रों से सहयोग भी मिल सकता है। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज परिवार को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। हालांकि, इस बीच भावनात्मक रूप से थोड़ा असंतुलन महसूस हो सकता है। आज के दिन आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
अगर आज आप आत्मविश्वास से काम करेंगे, तो आगे चलकर आपको सफलता मिल सकती है। आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपको किसी पुराने मित्र से लाभ हो सकता है। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें।
आज का राशिफल - कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज सेहत पर धन देने की जरूरत है। कार्यों में किसी प्रकार का रुकाव न आए, इसके लिए आपको आज थोड़ा संयम से काम लेने की आवश्यकता है। अगर आप संयम से काम करते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आज के दिन साथी या एनी लोगों के साथ प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। आज आपकोभाग्य का साथ मिलेगा और रुके कार्य भी पूरे हो सकते हैं। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज के दिन मेहनत का पूरा फल भी मिल सकता है। इसके अलावा, महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता भी मिल सकती है। कोई भी कार्य सोच-समझकर ही करें। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
धनु राशि वाले अगर अगर आज गुरु या बड़े बुजुर्गों से सलाह लेते हैं, तो फायदेमंद हो सकती है। भाग्य वृद्धि के योग दिखाई दे रहा है। आज के दिन आज पूजा-पाठ यानी धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
मकर राशि वाले आज जल्दबाजी में निर्णय न लें। अगर आप जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते हैं, तो काम बिगड़ सकता है। आज के दिन कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना होगी। आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले आज किसी कार्य के लिए यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा से लाभ भी हो सकता है। आज मित्रों से सहयोग मिल सकता है। आज आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज रिश्तों में मधुरता आएगी। आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों