4 जून 2025 का दिन विशेष रूप से महेश नवमी के कारण खास है, जो माहेश्वरी समुदाय के लिए उनके स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है जिससे सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, यह दिन बुधवार होने के कारण बुध ग्रह और गणेश जी की पूजा के लिए भी शुभ है जिससे बुद्धि और वाणी में सुधार होता है और कार्यों में सफलता मिलती है। पंचांग के अनुसार, आज के दिन रवि योग पूरे दिन रहेगा जो किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह योग बाधाओं को दूर कर सफलता दिलाता है। ऐसे में आइये जानते हैं आज का पंचांग विस्तार से ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
आज का पंचांग 4 जून 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी | उत्तर फाल्गुनी | बुधवार | वज्र योग | बालव |
सूर्य और चंद्रमा का समय 4 जून 2025
प्रहार | समय |
सूर्योदय | प्रातः 05:23 बजे |
सूर्यास्त | सायं 07:15 बजे |
चंद्रोदय | दोपहर 01:16 बजे |
चंद्रास्त | अगले दिन प्रातः 01:32 बजे |
शुभ मुहूर्त और योग 4 जून 2025
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
ब्रह्म मुहूर्त | प्रातः 04:02 बजे से प्रातः 04:43 बजे तक |
अभिजीत मुहूर्त | कोई नहीं |
अमृत काल मुहूर्त | सायं 04:33 बजे से सायं 05:59 बजे तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02:38 बजे से दोपहर 03:34 बजे तक |
गोधूलि मुहूर्त | सायं 07:15 बजे से सायं 07:35 बजे तक |
निशिता मुहूर्त | रात्रि 11:59 बजे से 5 जून को प्रातः 12:40 बजे तक |
रवि योग | पूरे दिन रहेगा |
गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त | रात्रि 11:54 बजे से 05 जून 2025, प्रातः 03:35 बजे तक |
अशुभ मुहूर्त 4 जून 2025
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
राहु काल | दोपहर 02:20 बजे से दोपहर 02:04 बजे तक |
गुलिक काल | प्रातः 10:35 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक |
यमगंड | सुबह 07:08 बजे से प्रातः 08:52 बजे तक |
दुर्मुहूर्त | सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक |
वर्ज्य | प्रातः 08:57 बजे से प्रातः 10:43 बजे तक |
आडल योग | प्रातः 05:23 बजे से 05 जून को प्रातः 03:35 बजे तक |
पर्व और त्योहार 4 जून 2025
4 जून 2025 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, और इस दिन एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व महेश नवमी मनाया जाएगा। यह पर्व विशेष रूप से माहेश्वरी समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसे माहेश्वरी समाज के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने इस दिन कुछ क्षत्रियों को श्राप से मुक्ति दिलाई थी और उन्हें वैश्य धर्म स्वीकार करने का आदेश दिया था, जिससे माहेश्वरी समाज की नींव पड़ी।
महेश नवमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त इस दिन उपवास रखते हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। मंदिरों में शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल और गन्ने के रस से अभिषेक किया जाता है। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप किया जाता है और महेश नवमी की कथा सुनी जाती है। इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि महेश नवमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। यह दिन भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त करने का एक पवित्र अवसर होता है।
आज का उपाय 4 जून 2025
शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल, गन्ने का रस, बेलपत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें। माना जाता है कि गन्ने के रस से अभिषेक करने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है और मानसिक तनाव दूर होता है। दूध और गंगाजल से अभिषेक करने से मन और घर शुद्ध होता है और सुख-शांति तथा धनलाभ के योग बनते हैं। शिवलिंग पर सफेद चंदन और भभूत का लेप करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
आज के दिन गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। यह वाणी में मिठास और बुद्धि में तीव्रता लाने में सहायक होता है। बुधवार को हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र या हरे रंग की कोई भी वस्तु दान करना शुभ माना जाता है। यह दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति, ब्राह्मण या किन्नर को कर सकते हैं, क्योंकि किन्नरों को दान देना विशेष रूप से बुध ग्रह से संबंधित होता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों