Aaj Ka Panchang 25 May 2025: रविवार के दिन राहु काल से लेकर नया काम शुरू करने के शुभ मुहूर्त तक, आज का पंचांग बताएगा सबकुछ

जहां एक ओर आज कई शुभ योग बन रहे हैं जिनमें आप नया काम शुरू कर सकते हैं तो वहीं, कुछ अशुभ योग भी हैं जिनमें आपको जरूरत है कि आप सावधानी बरतें।  
25 may 2025 panchang
25 may 2025 panchang

आज 25 मई, रविवार का दिन है और ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी एवं चतुर्दशी तिथि है। आज के दिन शुक्ल योग बन रहा है। सूर्य देव वृषभ राशि में रहेंगे और चंद्रमा मेष राशि में स्थित होंगे। जहां एक ओर आज कई शुभ योग बन रहे हैं जिनमें आप नया काम शुरू कर सकते हैं तो वहीं, कुछ अशुभ योग भी हैं जिनमें आपको जरूरत है कि आप सावधानी बरतें। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से 25 मई 2025 का पंचांग।

आज का पंचांग (25 मई 2025)

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
त्रयोदशी और चतुर्दशी अश्विनी रविवार सौभाग्य गर, वणिज, विष्टि और शकुनि

25 may 2025 sunday panchang

आज का सूर्य और चंद्रमा का समय (25 मई 2025)

प्रहार समय
सूर्योदय सुबह 5 बजकर 26 मिनट
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 11 मिनट
चंद्रोदय शाम 4 बजकर 16 मिनट
चंद्रास्त शाम 5 बजकर 22 मिनट

आज का शुभ मुहूर्त और योग (25 मई 2025)

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:04 बजे से सुबह 04:45 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक
अमृत काल सुबह 04:09 बजे से 26 मई सुबह 05:34 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:36 बजे से दोपहर 03:31 बजे तक
गोधुली मुहू शाम 07:09 बजे से शाम 07:30 बजे तक
संध्या मुहूर्त शाम 07:11 बजे से रात 08:12 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:26 बजे से सुबह 11:12 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त (25 मई 2025)

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
राहु काल शाम 05:28 बजे से शाम 07:11 बजे तक
गुलिक काल दोपहर 3:45 मिनट से शाम 5:28 मिनट तक
यमगंड दोपहर 12:18 मिनट से दोपहर 2:01 मिनट तक
वर्ज्य शाम 7:38 मिनट से रात 9:4 मिनट तक

आज का पर्व और त्योहार (25 मई 2025)

25 मई 2025 को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा जो भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन 'नौतपा' की भी शुरुआत होगी, जिसका अर्थ है सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, जिससे अगले नौ दिनों तक तीव्र गर्मी पड़ने की संभावना रहती है।

मई मासिक शिवरात्रि का उपाय: इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। इसके बाद अपने घर के पूजा स्थान या शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल, शुद्ध घी, चीनी और शहद मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और फल भी अर्पित करें।

धूप और दीपक जलाकर भगवान शिव की पूजा करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। शिव चालीसा का पाठ करना और आरती करना भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो इस दिन व्रत रखें और शाम को पूजा के बाद फलाहार करें। इस दिन दान-पुण्य भी करें।

नौतपा का उपाय: नौतपा के दौरान ज्योतिषीय उपायों का मुख्य उद्देश्य सूर्यदेव को प्रसन्न करना और उनकी कृपा से होने वाले नकारात्मक प्रभावों को कम करना है। इन नौ दिनों में सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जिसमें लाल फूल और अक्षत मिलाएं।

इस दौरान 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' या 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' जैसे सूर्य मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को तेज, यश और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

अपनी क्षमतानुसार जल, अन्न, वस्त्र, गुड़, गेहूं, तांबा या अन्य ठंडी वस्तुओं का दान करें, खासकर प्यासे लोगों और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे पितृदोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

25 may 2025 sunday ka panchang

25 मई 2025 के पंचाग का महत्व

25 मई 2025 का पंचांग ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से कई मायनों में खास है। यह ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है, जो 'मासिक शिवरात्रि' का विशेष संयोग बना रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

इसके साथ ही, यह दिन 'नौतपा' की शुरुआत का भी प्रतीक है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। नौतपा के इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय सूर्यदेव की उपासना और दान-पुण्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

पंचांग के अनुसार, इस दिन अश्विनी नक्षत्र और सौभाग्य योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं, जो किसी भी नए कार्य की शुरुआत या धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अनुकूल माने जाते हैं। राहुकाल जैसे अशुभ समय का ध्यान रखकर हम किसी भी अनिष्ट से बच सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP