Aaj Ka Panchang 13 June 2025: पैसों के लेनदेन के लिए ब्रह्म से लेकर संध्या तक बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग

आज के दिन अभिजीत मुहूर्त भी बन रहा है, इसके अलावा अन्य कई और भी शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में अगर आप पैसों की लेनदेन से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं तो एक बार आज का पंचांग देखें और सभी शुभ मुहूर्तों की जानकारी लें। 
13 june ke panchag ki details

13 जून 2025, शुक्रवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार यह आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है जो दोपहर 03:19 बजे तक रहेगी और उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। आज के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र बन रहा है और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लगेगा। सूर्य वृषभ राशि में होंगे और चंद्रमा 14 जून की सुबह 05:38 बजे तक धनु राशि में रहेंगे इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त भी बन रहा है, इसके अलावा अन्य कई और भी शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में अगर आप पैसों की लेनदेन से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं तो एक बार ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा बताया गया आज का पंचांग देखें और सभी शुभ मुहूर्तों की जानकारी लें।

आज का पंचांग 13 जून 2025

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितीया पूर्वाषाढ़ा शुक्रवार शुक्ल गर

13 june 2025 friday panchang

सूर्य और चंद्रमा का समय 13 जून 2025

प्रहार समय
सूर्योदय सुबह 05:23 बजे
सूर्यास्त शाम 07:19 बजे
चंद्रोदय रात 08:49 बजे
चंद्रास्त सुबह 07:03 बजे (14 जून)

शुभ मुहूर्त और योग 13 जून 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:02 बजे से सुबह 04:43 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक
अमृत काल मुहूर्त शाम 06:16 बजे से रात्रि 07:57 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:41 बजे से दोपहर 03:37 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07:18 बजे से शाम 07:39 बजे तक

अशुभ मुहूर्त 13 जून 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
राहु काल सुबह 10:37 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक
गुलिक काल सुबह 07:07 बजे से सुबह 08:52 बजे तक
यमगंड दोपहर 03:51 बजे से शाम 05:35 बजे तक
दुर्मुहूर्त सुबह 08:10 बजे से सुबह 09:06 बजे तक
वर्ज्य सुबह 08:06 बजे से सुबह 09:48 बजे तक
दिशाशूल पश्चिम दिशा

आज का व्रत और त्योहार (13 जून 2025)

13 जून 2025 को शुक्रवार का दिन है। यह दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन भक्तजन सुख, समृद्धि और धन की देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। आज के दिन कोई विशेष व्रत या त्योहार नहीं है, लेकिन शुक्रवार का व्रत या माता लक्ष्मी का व्रत कई लोग रखते हैं।

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की स्तुति करें। आप लक्ष्मी चालीसा का पाठ कर सकते हैं या 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

13 june 2025 friday ka panchang

आज का उपाय (13 जून 2025)

अपने घर के पूजा स्थान पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं। उन्हें लाल फूल जैसे कि गुड़हल, गुलाब, कमल आदि अर्पित करें। इसके अलावा, माता लक्ष्मी को कमल गट्टे की माला भी चढ़ा सकते हैं।

शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। यह दीपक घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है। इसके अलावा, घर के सभी कमरों में थोड़ा सा सेंधा नमक एक कटोरी में रखकर छोड़ दें।

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से भी संबंधित है जो प्रेम, सौंदर्य और रिश्तों का कारक है। इस दिन सफेद वस्तुओं का सेवन करें या दान करें जैसे दूध, दही, चावल या सफेद मिठाई। शाम को घर में सुगंधित धूप या अगरबत्ती जलाएं।

यदि पति-पत्नी के रिश्तों में कोई तनाव है तो दोनों मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेम संबंधों में मधुरता लाने में सहायक होगा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP