today auspicious time hindu

Aaj Ka Choghadiya 04 January 2026: रवि पुष्य योग में व्यापार, पूजा और नया काम शुरू करने का है सही समय, पढ़ें आज का चौघड़िया

4 जनवरी 2026 का चौघड़िया रवि पुष्य योग के दुर्लभ संयोग के साथ विशेष फलदायी है। माघ मास की प्रतिपदा तिथि पर व्यापार, पूजा, निवेश, नौकरी और नया कार्य शुरू करने के लिए कौन-सा समय शुभ है, जानिए दिन और रात के संपूर्ण चौघड़िया मुहूर्त। सही समय पर किया गया कार्य देगा स्थायी सफलता और शुभ फल।
Editorial
Updated:- 2026-01-04, 07:30 IST

पंचांग के अनुसार हर दिन समान नहीं होता। कुछ तिथियाँ और योग ऐसे होते हैं जो साधारण दिन को भी असाधारण बना देते हैं। 4 जनवरी 2026 ऐसा ही एक दिन है, जब माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ रवि पुष्य योग का विशेष संयोग बन रहा है। शास्त्रों में इसे कार्य-सिद्धि, कार्य के स्थायित्व और लम्बे समय तक शुभ फल देने वाला योग माना गया है। यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो किसी भी तरह से नया कार्य आरंभ करना चाहते है व्यापार, नौकरी या इन्वेस्टमेंट से जुड़े निर्णय लेने वाले हैं ऐसे में रवि पुष्य योग स्वयं में शक्तिशाली है, लेकिन यदि उसमे भी सही चौघड़िया का सहारा मिल जाए, तो उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। घर, भूमि या वाहन से संबंधित योजना बना रहे हैं लोगो के लिए भी आज का यह दिन शुभ है। इसीलिए जानेंगे आज पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश से जानेंते शुभ चौघड़िया मुहूर्त।

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व-

माघ मास को शास्त्रों में धर्म का महीना कहा गया है। स्कंद पुराण और पद्म पुराण के अनुसार माघ मास में किया गया दान, स्नान, जप और संयम सामान्य दिनों की तुलना में अधिक फल देता है। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि विशेष रूप से नए संकल्प, पुराने कर्मों की शुद्धि और मानसिक अनुशासन से जुड़ी मानी जाती है। यह वह तिथि है जहां व्यक्ति अपने जीवन की दिशा को दोबारा सोच सकता है। अधिकतर लोग पुष्य योग को केवल “खरीदारी का योग” मान लेते हैं। यह अधूरा ज्ञान है। आज के दिन पुष्य नक्षत्र के कारण आज के दिन की महत्वता और अधिक बढ़ जाती है शास्त्रों के अनुसार रवि पुष्य योग में सूर्य की स्थिर शक्ति प्राप्त होती है पुष्य नक्षत्र को पोषण देने वाला नक्षत्र भी कहा गया है इस लिए इस योग में किया गया कार्य ल्दी नष्ट नहीं होता, इसका परिणाम सदैव स्थाई होता है इसीलिए रवि पुष्य योग को राजयोग तुल्य कहा गया है।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

दिन का चौघड़िया – 04 जनवरी 2026 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

आज के दिन की शुरुवात उद्वेग चौघड़िया से हो रही है यह समय मानसिक अस्थिरता को बढ़ाता है और जल्दबाज़ी में किसी भी चीज़ का निर्णय कराता है, इस समय किसी भी तरह से नया काम शुरू न करें, धन से जुड़े डिसीजन को टालना चाहिए। यह समय केवल स्नान के लिए ही उचित है।

  • चल चौघड़िया यह एक सामान्य समय है। इस दौरान चल रहे कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस समय यात्राकी जा सकती है। फाइल , कागज़ी तैयारी,संपर्क या किसी से बातचीत किया जा सकता है।
  • लाभ चौघड़िया यह आज के दिन का पहला शक्तिशाली शुभ समय है रवि पुष्य योग में लाभ चौघड़िया अत्यंत प्रभावशाली हो जाता है। इस समय व्यापारिक निर्णय, इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग , धन से जुड़ा किसी भी तरह का कार्य करना लाभकारी रहता है।
  • अमृत चौघड़िया ये आज दिन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।अमृत चौघड़िया में किया गया कार्य लंबे समय तक फल देता है। इस समय किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ करना , दान करना , पूजा -पाठ या संकल्प भी तरह के विशेष अनुष्ठान के लिए यह समय सबसे अच्छा है।
  • काल चौघड़िया यह समय अशुभ माना गया है। इस दौरान कोई भी नया या रिस्क वाला कार्य न करें। यह समय केवल आराम करने ,भोजन , आत्मचिंतन के लिए ही ठीक है।
  • शुभ चौघड़िया यह समय स्थिरता और संतुलन दोनों को बनाये रखने वाला होता है। इस समय सरकारी कार्य, किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट का काम और धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल होता है।
  • रोग चौघड़िया ये एक अशुभ समय है इस समय के प्रभाव से शरीर और मन दोनों कमजोर पड़ जाते हैं। किसी भी तरह से नया डिसीजन , वाद-विवाद या किसी कार्य में जल्दबाज़ी नुकसानदायक हो सकती है।
  • उद्वेग चौघड़िया यह मानसिक भ्रम पैदा करने वाला सूर्यास्त के समय चौघड़िया है ,यह समय मानसिक थकान वाला होता है। इस समय कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए।

दिन के चौघड़िया समय

दिन के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम         समय
 उद्वेग     06:52 बजे से 08:13 बजे तक
चल      08:13  बजे से 09:33 बजे तक
लाभ     09:33 बजे से 10:54 बजे तक
अमृत   10:54 बजे से 12:15 बजे तक
 काल 12:15 बजे से  01:36 बजे तक
 शुभ      01:36  बजे से 02:56 बजे तक
रोग 02:56  बजे से 04:17  बजे तक
उद्वेग  04:17 बजे से 05:37  बजे तक

रात का चौघड़िया – (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

  • शुभ चौघड़िया यह शाम के समय का पहला शुभ समय है जो की पूजा-पाठ, दीपदान , पारिवारिक चर्चा और सभी तरह के कार्यो के लिए अति उत्तम है।
  • अमृत चौघड़िया शुभ चौघड़िया ये रात्रि काल का शुभ समय है इसमें पूजन- पाठ, दीपदान और मंत्र जप के लिए यह समय श्रेष्ठ समय , इस समय दीपदान विशेष फल देता है।
  • चल चौघड़िया यह रात्रि काल का एक सामान्य समय है ये समय सामान्य कार्यों के लिए ठीक है इस समय यात्रा या अगले दिन की तैयारी की जा सकती है।
  • रोग चौघड़िया यह एक अशुभ चौघड़िया है इस समय किसी भी प्रकार का नया कार्य न करें। इस समय शरीर को आराम देना ही श्रेष्ठ होता है।
  • काल चौघड़िया यह रात्रि के समय का अशुभ चैघड़िया है , इस समय केवल मौन रहना चाहिए , ये समय शारीरिक विश्राम के काफी अच्छा होता है। इस समय किसी भी तरह का काम अवॉयड करना चाहिए।
  • लाभ चौघड़िया यह रात्रि के समय का अत्यंत शुभ चौघड़िया है इस समय पूजा पाठ जप, किसी भी तरह की सिद्धि की जा सकती है इस समय में मानसिक रूप से लिए गए निर्णय आगे चलकर लाभ देते हैं।
  • चौघड़िया यह मन में भ्रम पैदा करने वाला समय है इस समय मन भावनात्मक रूप से अस्थिर रहता है। इस समय में कोई भी महत्वपूर्ण बातचीत टालना ही उचित होता है।
  • शुभ चौघड़िया यह एक शुभ चौघड़िया है अगले दिन से पहले का अंतिम शुभ समय है इस समय मंत्र जाप और विशेष पूजन का संकल्प लेना श्रेष्ठ होता है ।

रात के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम समय
  शुभ     05:37  बजे से 07:17 बजे तक
अमृत  07:17  बजे से 08:56 बजे तक
चल 08:56 बजे से 10:35 बजे तक
रोग   10:35  बजे से 12:15  बजे तक
काल  12:15  बजे से 01:54  बजे तक
लाभ   01:54  बजे से 03:33  बजे तक
उद्वेग 03:33 बजे से 05:13 बजे तक
शुभ   05:13  बजे से 06:52 बजे तक

 

Mesh Rashifal 2026 Vrishabh Rashifal 2026 Mithun Rashifal 2026 Kark Rashifal 2026
Singh Rashifal 2026 Kanya Rashifal 2026 Tula Rashifal 2026 Vrishchik Rashifal 2026
Dhanu Rashifal 2026 Makar Rashifal 2026 Kumbh Rashifal 2026 Meen Rashifal 2026

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे जरूर साझा करें। ऐसी ही दैनिक चौघड़िया और ज्योतिष से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें HeiZindagi से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;