Aaj Ka Choghadiya 16 November 2025: रविवार के दिन बिजनेस मीटिंग पर जानें का है प्लान, तो देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

रविवार के दिन छुट्टी का होता है, लेकिन कई सारे लोग बिजनेस के लिए ट्रेवल करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन हर कोई छुट्टी पर होता है। साथ ही वह समय पर अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे। अगर आप भी बिजनेस मीटिंग के लिए ट्रेवल करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रख सकती हैं। आइए आर्टिकल में इसे विस्तार से जानते हैं।

आज का चौघड़िया मुहूर्त 16 नवंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| उद्वेग | प्रातः 06:44 बजे से 08:05 |
| चर | प्रातः 08:05 बजे से 09:26 |
| लाभ | प्रातः 09:26 बजे से 10:47 |
| अमृत | सुबह 10:47 बजे से 12:08 |
मुहूर्त के अनुसार क्या करें?
- उद्वेग : दिन का आरंभ उद्वेग चौघड़िया से हो रहा है। यह अशुभ समय है, जो चिंता और मानसिक तनाव उत्पन्न करता है। सूर्योदय के समय इस काल में महत्वपूर्ण कार्यों को टालना चाहिए।
- चर : यह चौघड़िया सामान्य तौर पर शुभ माना जाता है। रविवार को यात्रा शुरू करना, वाहन खरीदना या ऐसे कार्य जिनमें गतिशीलता शामिल हो, उनके लिए यह समय अनुकूल है।
- लाभ: लाभ चौघड़िया व्यापारिक गतिविधियों, धन संबंधी निवेश, और शिक्षा के लिए उत्तम है। इस अवधि में किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अच्छी होती है।
- अमृत : अमृत (अमृत) चौघड़िया सभी प्रकार के शुभ और स्थायी कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। किसी भी मांगलिक या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत इस समय करना सबसे फलदायक होता है।
16 नवंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त
- काल : दोपहर 12:08 बजे से 01:29 तक है। यह समय अशुभ होता है। काल वेला में कोई भी नया व्यवसाय, महत्वपूर्ण समझौता या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हानि या बाधा आ सकती है।
- शुभ : दोपहर 01:29 बजे से 02:50 तक है। यह चौघड़िया धार्मिक अनुष्ठानों, सामाजिक कार्यों और विशेष रूप से सरकारी कार्यों के लिए शुभ है। इस समय में किए गए कार्य संतोषजनक परिणाम देते हैं।
- रोग : दोपहर 02:50 बजे से 04:11 तक है। यह चौघड़िया रोग और विघ्न से जुड़ा होता है। इस समय में स्वास्थ्य संबंधी बड़ा फैसला लेने या कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।
- उद्वेग: शाम 04:11 बजे से 05:27 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया अशुभ उद्वेग है। सूर्य अस्त होने से पहले किसी भी शुभ या नए कार्य को शुरू करने से बचें।
आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 16 नवंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| शुभ | सायं 05:27 बजे से 07:05 |
| अमृत | सायं 07:05 बजे से 08:42 |
| चर | रात 08:42 बजे से 10:20 |
| रोग | रात 10:20 बजे से 11:58 |
मुहूर्त के अनुसार क्या करें?
- शुभ: रात का आरंभ शुभ चौघड़िया से हो रहा है। यह धार्मिक और सामाजिक कार्यों, पूजा-पाठ या शुभ चर्चाओं के लिए अच्छा समय है।
- अमृत : यह रात का सर्वोत्तम मुहूर्त है। इस समय में किए गए आध्यात्मिक या महत्वपूर्ण कार्य अत्यंत सफल होते हैं।
- चर : यह चौघड़िया सामान्य तौर पर अनुकूल है। यह यात्रा या गतिशील कार्य करने के लिए उपयुक्त है।
- रोग : यह अशुभ समय है। विवादों, संघर्ष या स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को इस अवधि में टालें।
16 नवंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त
- काल : रात 11:58 बजे से 01:35 तक है। यह काल वेला है, जो हानिकारक हो सकती है। इस अवधि में महत्वपूर्ण निर्णय या धन संबंधी कार्य करने से बचना चाहिए।
- लाभ : रात 01:35 बजे से 03:13 तक है। लाभ और ज्ञान प्राप्ति के लिए यह समय उत्तम है। पढ़ाई या गुप्त योजनाओं पर कार्य करने के लिए यह समय अच्छा है।
- उद्वेग : सुबह 03:13 बजे से 04:51 तक है। यह अशुभ उद्वेग समय है। इससे बचें और शांत रहें।
- शुभ : सुबह 04:51 बजे से 06:33 तक है। रात का अंतिम चौघड़िया शुभ है। दिन की शुरुआत से पहले पूजा, ध्यान और दैनिक कार्यों की तैयारी के लिए यह समय अनुकूल है।
इसे भी पढ़ें-
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।