Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:12 AM IST

Aaj Ka Choghadiya 11 December: बेटी की शादी के बाद करवानी है सत्यनारायण कथा, तो जानें दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

बेटी की शादी के बाद अगर आप भी घर में सत्यनारायण की पूजा करवाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपकी सत्यनारायण की पूजा अच्छे से संपन्न हो जाएगी।
Updated:- 2025-12-11, 07:30 IST
image

पूजा-पाठ शादी के बाद भी होता है। घरों में बेटी की शादी के बाद माता-पिता द्वारा कथा कराई जाती है। इसमें नविवाहित जोड़ा भी बैठता है। अगर आप भी घर में कथा करवाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप सही मुहूर्त का खास ध्यान रखें। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने ऐसे ही मुहूर्त की जानकारी आर्टिकल में शेयर की है, जिसे देखकर आप अपने घर में सत्यनारायण पूजा करा सकती हैं। इससे नविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही उनके वैवाहिक जीवन को भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।

3 - 2025-12-09T160643.068

आज का चौघड़िया मुहूर्त 11 दिसंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

शुभ यह चौघड़िया किसी भी मांगलिक कार्य, जैसे धार्मिक अनुष्ठान, विवाह संबंधी कार्य, और नया व्यवसाय शुरू करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। रोग यह समय अशुभ होता है और इसे टालना चाहिए। इसमें कोई भी नया, महत्वपूर्ण कार्य, या यात्रा शुरू करने से बचें, क्योंकि यह बाधा या कष्ट दे सकता है।

यह मुहूर्त अशुभ माना जाता है। इस अवधि में तनाव और विवाद की आशंका रहती है, इसलिए महत्वपूर्ण बैठकें या निर्णय लेने से बचना चाहिए। चर यह मुहूर्त सामान्य होता है। इसका उपयोग यात्रा शुरू करने, वाहन खरीदने, या ऐसी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है जिनमें गतिशीलता शामिल हो।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
शुभ  07:02 बजे से 08:22 
रोग 08:22 बजे से 09:41 
उद्वेग 09:41 बजे से 11:01
चर 11:01 बजे से 12:21  

11 दिसंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

2 - 2025-12-09T160644.671

  • लाभ : 12:21 बजे से 01:40 तक है। यह मुहूर्त व्यापार, निवेश, और किसी भी कार्य में उन्नति और सफलता प्राप्त करने के लिए उत्तम है।
  • अमृत : 01:40 बजे से 03:00 तक है। यह चौघड़िया सभी प्रकार के शुभ कार्यों, जैसे नींव डालना, खरीदारी, और महत्वपूर्ण समझौते करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
  • काल : 03:00 बजे से 04:20 तक है। यह समय अशुभ होता है। इसमें यात्रा करने, लेनदेन करने या किसी भी बड़े काम की शुरुआत करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।
  • शुभ : 04:20 बजे से 05:37 तक है। सूर्यास्त से पहले का यह समय धार्मिक कार्यों और मंगलकारी गतिविधियों के लिए शुभ होता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 11 दिसंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

अमृत रात का पहला चौघड़िया और यह उत्तम है। पूजा-पाठ, ध्यान, और शांतिपूर्ण कार्यों के लिए बहुत शुभ। चर यह समय सामान्य है। यात्रा की तैयारी या हल्के-फुल्के कार्य किए जा सकते हैं। रोग यह समय अशुभ है और इससे बचना चाहिए। काल यह समय भी अशुभ और हानिकारक माना जाता है।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
अमृत  05:37 बजे से 07:17 
चर  07:17 बजे से 08:57 
रोग 08:57 बजे से 10:37
काल  10:37 बजे से 12:17

11 दिसंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

1 - 2025-12-09T160638.600

  • लाभ : 12:17 बजे से 01:57 तक है। देर रात का यह मुहूर्त शुभ है। यह निवेश या योजना बनाने के लिए अच्छा समय है।
  • उद्वेग : 01:57 बजे से 03:37 तक है। यह समय अशुभ है।
  • शुभ : 03:37 बजे से 05:17 तक है। सुबह होने से पहले का यह समय धार्मिक और शुभ कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।
  • अमृत : 05:17 बजे से 07:02 तक है। अगले दिन के सूर्योदय से पहले का यह समय अमृत है। साधना और मंत्र जाप के लिए बहुत उत्तम।

इसे भी पढ़ें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।