Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

बांके बिहारी मंदिर में क्यों होती है साल में सिर्फ एक बार मंगला आरती?

बिरज में ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति अपने जीवन काल में सिर्फ एक बार भी अगर बांके बिहारी जी के दर्शन कर ले तो कन्हैया और राधा रानी उस व्यक्ति के हेमशा साथ रहते हैं। 
Updated:- 2024-09-09, 17:14 IST
What is the myth of Banke Bihari Mandir

वृंदावन के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक है बांके बिहारी मंदिर जहां श्री राधा कृष्ण की युगल प्रतिमा स्थापित है। बिरज में ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति अपने जीवन काल में सिर्फ एक बार भी अगर बांके बिहारी जी के दर्शन कर ले तो कन्हैया और राधा रानी उस व्यक्ति के हेमशा साथ रहते हैं।

हमेशा उनका सानिध्य और उनकी असीम कृपा व्यक्ति को प्राप्त होती है। जहां एक ओर इस मंदिर की बहुत महिमा मानी जाती है तो वहीं, इस मंदिर से जुड़े कई रहस्य भी हैं जो आज भी अबूझ हैं। इन्हीं में से एक है इस मंदिर में न होने वाली मंगला आरती। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।

बांके बिहारी मंदिर में क्यों नहीं होती है मंगला आरती?

banke bihari mandir mein mangala aarti karna kyu mana hai

  • पौराणिक कथा के अनुसार, जब कन्हैया का जन्म हुआ था तब लाला की मनमोहक छवि देखकर सभी गांव वाले इतने भाव विभोर और आकर्षित हो गए थे कि रोजाना लल्ला के दर्शनों के लिए जाया करते थे।

यह भी पढ़ें: फिटकरी को लॉकर में रखने से क्या होता है?

  • सभी ब्रज वासी प्रातः काल यानी कि भोर के समय सबसे पहले नंद बाबा के घर पहुंच जाते और दूर से लल्ला को निहारते रहते। उस समय भगवान की आरती का समय होता था लेकिन गांव वाले वो तक नहीं करते थे।

banke bihari mandir mein mangala aarti kyu nahi hoti hai

  • असल में सभी ब्रज वासियों का इतना प्यार का कन्हैया से कि उन्हें लगता था कि अगर उन्होंने पूजा के लिए घंटी बजाई तो कन्हैया की नींद खुल जाएगी, छोटा सा कन्हैया शोर सुन डर जाएगा और रोने लगेगा। 

यह भी पढ़ें: क्या कोने वाला घर होता है अशुभ?

  • जब स्वामी हरिदास जी ने बांके बिहारी जी की स्थापना की थी तब उन्हें ब्रज वासियों का यही भाव याद आया और तब से अब तक भी इसी प्रेम भाव के कारण बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती नहीं होती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर बांके बिहारी मंदिर में क्यों नहीं होती है मंगला आरती। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।