घर के पीछे तुलसी का उगना क्यों होता है अशुभ? जानें क्या है इसका कारण

जहां एक ओर घर के आगे तुलसी का पौधा लगाना या तुलसी का अपने आप उग जाना शुभ माना जाता है तो वहीं, दूसरी ओर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के पीछे तुलसी का पौधा अपने आप उग आए या जानबूझकर लगाया जाए तो यह अशुभ होता है।
is it good if tulsi growing at home backside

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र दोनों में ही तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र और शुभ माना गया है। तुलसी को हरिप्रिया यानी भगवान विष्णु की प्रिय भी कहा जाता है। तुलसी मां लक्ष्मी का प्रतीक भी हैं। इसलिए तुलसी को घर में लगाना बहुत शुभ फलदायी माना जता है। जहां एक ओर घर के आगे तुलसी का पौधा लगाना या तुलसी का अपने आप उग जाना शुभ माना जाता है तो वहीं, दूसरी ओर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के पीछे तुलसी का पौधा अपने आप उग आए या जानबूझकर लगाया जाए तो यह अशुभ होता है। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इसके पीछे के कारण।

घर के पीछे तुलसी का पौधा उगने से क्या होता है?

kya ghar ke piche tulsi ugna shubh hai

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का अगला हिस्सा पूर्व या उत्तर दिशा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए होता है, जबकि पिछला हिस्सा दक्षिण या पश्चिम दिशा ऊर्जा के निकास या स्थिरता से जुड़ा होता है। तुलसी का पौधा अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाता है। साथ ही, वास्तु एवं ग्रह दोषों से भी घर की रक्षा करता है। तुलसी के प्रभाव से घर में धन की कमी नहीं होती है।

यदि यह घर के पीछे उगता है, खासकर दक्षिण दिशा में, तो यह माना जाता है कि यह घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को अवरुद्ध कर सकता है या उसे घर से बाहर निकाल सकता है। दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा भी माना जाता है और इस दिशा में तुलसी का होना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि यह पितरों को नाराज कर सकता है और घर में आर्थिक परेशानियां ला सकता है।

तुलसी को पूजनीय माना जाता है और इसे ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां इसका सम्मान हो और यह सुरक्षित रहे। घर के पिछले हिस्से में अक्सर गंदगी या अव्यवस्था हो सकती है, या यह लोगों की सीधी नज़र में नहीं आता, जिससे इसका उचित सम्मान नहीं हो पाता। तुलसी को अगर पूजनीय अवस्था में न रखा जाए तो इससे शुभ कि बजाय अशुभ परिणाम घर में मिलने लगते हैं।

यह भी पढ़ें:Tulsi Astro: कब तुलसी की पत्तियां तोड़ना माना जाता है बहुत अशुभ?

जब तुलसी का पौधा घर के पीछे, खासकर दक्षिण दिशा में उगता है, तो इसे ग्रह दोष से जोड़कर देखा जाता है। दक्षिण दिशा को यमराज और पितरों की दिशा माना जाता है। इस दिशा में तुलसी का होना कई ग्रहों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है जिनमें मुख्य रूप से बुध और सूर्य शामिल हैं।

kya ghar ke piche tulsi ugna ashubh hai

बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और धन का कारक माना जाता है जबकि सूर्य को आत्मा, पिता और यश का कारक माना जाता है। जब तुलसी जैसी सकारात्मक ऊर्जा वाली वनस्पति गलत दिशा में होती है तो यह उस दिशा से आने वाली ऊर्जा को दूषित कर सकती है जिससे इन ग्रहों से जुड़े दोष उत्पन्न होते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • तुलसी में कलावा बांधने से क्या होता है?

    तुलसी में कलावा बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।