Wedding Rituals: सुहागरात के दिन दुल्हन क्यों पिलाती है दूल्हे को दूध? जानें इस रिवाज का महत्व

Marriage Rituals: हिन्दू विवाह से जुड़े ऐसे कई रीति-रिवाज हैं जिनका अपना विशेष महत्व है।
ऐसा ही रिवाज है सुहागरात से जुड़ा। सुहारात के दिन दुल्हन दूल्हे के लिए ग्लास में दूध ले जाती है।
सुहागरात यानी कि शादी की पहली रात दूल्हे और दुल्हन के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।
इस रात से दांपत्य जीवन का शुभारंभ होता है। हालांकि इस रिवाज की अपनी विशेषता वर्णित है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि यह रिवाज जहां एक ओर लोक परंपरा से जुड़ा है।
वहीं, इस रिवाज का संबंध ज्योतिष शास्त्र से भी है। ज्योतिष में इसके पीछे का ग्रह गणित मौजूद है।
तो चलिए जानते हैं कि अकहिर क्यों शादी की पहली रात दुल्हन ले जाती है दूल्हे के लिए दूध।
दुल्हन का दूल्हे के लिए सुहागरात पर दूध ले जाने का लोक महत्व
- लोक परंपरा के अनुसार, इस रिवाज को संबंधों की प्रगति और धर्मोपदेश का प्रतीक माना गया है।
यह भी पढ़ें: Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ
- वहीं, इसे पारिवारिक वृद्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इससे दांपत्य (सुखी दांपत्य जीवन के उपाय) परिवार आगे बढ़ता है।
दुल्हन का दूल्हे के लिए सुहागरात पर दूध ले जाने का ज्योतिष महत्व
- दूध का संबंध चंद्रमा से होता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। ऐसे में इसका मजबूत होना जरूरी है।
- चंद्रमा का दांपत्य जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। चंद्रमा (चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय) के कारण ही वैवाहिक जीवन में शांति रहती है।
- ऐसे में दुल्हन का दूल्हे के लिए दूध ले जाना और दूल्हे का दूध पीना चंद्रमा को मजबूती प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: Wedding Rituals: शादी में घोड़ी पर ही क्यों आता है दूल्हा?
- इससे वैवाहिक जीवन की शुरुआत मधुरता से होती है। साथ ही, आगे भी वैवाहिक संतोष बना रहता है।
- इसके अलावा दूध को हिन्दू धर्म में शुद्धता, संपन्नता, समृद्धि और माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।
- यही कारण है कि हिन्दू धर्म में ज्यादातर पूजा-पाठ, हवन आदि के दौरान दूध का प्रयोग किया जाता है।
- दूध पिलाकर दांपत्य जीवन की शुरुआत करने से सभी भौतिक एवं वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों विवाह की पहली रात दुल्हन दूल्हे के लिए दूध ले जाती है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से आप इसके पीछे का महत्व जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।