Vat Savitri Vrat Ki Puja Thali Mein Kya Rakhe: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ-साथ बरगद के पेड़ की पूजा भी करती हैं। ऐसा माना जाता है कि बरगद के पेड़ की पूजा के बिना वट सावित्री का व्रत पूर्ण नहीं होता है। ठीक ऐसे ही वट सावित्री व्रत की पूजा के दौरान पूजा थाली में कुछ चीजों को अवश्य रखना चाहिए। इन चीजों के बिना वट सावित्री व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर वट सावित्री व्रत की पूजा थाली में कौन सी 5 चीजें रखनी चाहिए।
वट सावित्री व्रत के दिन पूजा की थाली में अक्षत अवश्य रखने चाहिए क्योंकि अक्षत को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अक्षत का पूजा थाली में होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अक्षत को अखंडता का सूचक माना जाता है जो अखंड सौभाग्य को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री के दिन किस विधि से करें बरगद के पेड़ की पूजा?
वट सावित्री व्रत की पूजा थाली में श्रृंगार का सामान आवस्य होना चाहिए क्योंकि यह व्रत ही सुहागिनों का है और इसमें सुअहाग का सामान पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए रखा जाता है। ऐसे में सोलह श्रृंगार का पूरा सामान रखें।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024 Mantra: अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप
वट सावित्री व्रत की पूजा थाली में कच्चा धागा यानी कि कच्चा सूत अवश्य होना चाहिए क्योंकि कच्चा सूत सौभाग्य में वृद्धि को दर्शाता है। इसके साथ ही, पूजा के दौरान वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ पर भी कच्चा सूत लपेटा जाता है, इस सूत को 7 बार लपेटते हैं।
अगर आप भी वट सावित्री का व्रत रख रहे हैं तो आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर वट सावित्री व्रत के दिन किन चीजों को पूजा की थाली में अवश्य रखना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।