नवरात्रि के त्यौहार में रंगोली का अपना अलग महत्व है। इसके पीछे कई धार्मिक मान्यताएं हैं। माना जाता है कि माता को प्रसन्न करने के लिए रंगोली की तरह-तरह की आकृति पूजा स्थल पर बनाई जाती है।
घर के बाहर और अंदर बनाई जाने वाली रंगोली माता के स्वागत के लिए होती है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, रंगोली बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
नवरात्रि आप माता के कलश के आगे रंगोली बनाते हुए रंगों का चयन ध्यान से करना चाहिए। रंगोली के लिए चुने गए रंग जीवंत और चमकदार होने चाहिए। जैसे कि लाल रंग माता का प्रतीक माना जाता है, नारंगी, पीला, और हरा, जो समृद्धि, विकास, और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। (इन चीजों से आसानी से बनाएं कलरफुल रंगोली)
अक्सर लोग रंगोली का डिजाइन बनाने के लिए किसी भी तरह के रंगों का प्रयोग कर लेते हैं, जैसे लोगों को काला और भूरा रंग भी रंगोली बनाने में इस्तेमाल करते देखा गया है। यह रंग पूजा सामग्री में शुभ नहीं माना जाता।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में माता के कलश के आगे बनाएं इस तरह का रंगोली डिजाइन, बेहद सुंदर लगेगा आपका पूजा स्थल
आप पारंपरिक रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं। एक समय था जब लोगों के पास रंग नहीं हुआ करते थे, तब लोग पत्तों और चावल की मदद से भी रंगोली बनाया करते थे। लेकिन अगर आपके पास रंग है, तो आप इनकी मदद से चावल और पान के पत्तों के साथ एक शुभ रंगोली बना सकते हैं।
इस तरह के रंगोली डिजाइन माता रानी के साथ-साथ घर के लिए भी शुभ होते हैं। (रंगोली बनाने का आसान तरीका)
इसे भी पढ़ें- Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन
वास्तु के अनुसार, रंगोली को बनाने की दिशा भी जरूरी होती है। इसलिए लोगों को रंगोली बनाते हुए ध्यान रखना चाहिए कि इसका मुंह उत्तर, पूर्व, या उत्तर-पूर्व की दिशा में हो। क्योंकि ये दिशा को धन, स्वास्थ्य, और समृद्धि आने के लिए माना जाता है।
यह विडियो भी देखें
आप इसमें शुभ प्रतीक के रूप में माने जाने वाले जैसे स्वस्तिक, कमल का फूल, और ओम के आकार के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन को वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। इस तरह के प्रतीक घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं।
Image Credit- Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।