नवरात्रि में माता के कलश के आगे बनाएं इस तरह का रंगोली डिजाइन, बेहद सुंदर लगेगा आपका पूजा स्थल

नवरात्रि के 9 दिनों के पर्व की शुरूआत हो गई है, ऐसे में भक्तों को काफी शौक होता है कि वह पूजा स्थल को बेहद खास तरीके से सजाएं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि वह ऐसा क्या करें कि उनका पूजा स्थल काफी सुंदर लगे।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको माता रानी के आगे रखे कलश को रंगोली डिजाइन से सजाने का आसान तरीका बताने वाले हैं। इन रंगोली डिजाइन से आपका पूजा स्थल काफी सुंदर लगेगा, साथ ही आपके कलश के इन आसान रंगोली डिजाइन को देखकर हर कोई आपकी तारीफ भी करेगा।
चूड़ियों की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन
अगर आपको रंगोली बनाने नहीं आती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि चूड़ियों की मदद से आप आसानी से रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रंगोली डिजाइन में गोल आकृति बनाना फिर उसपर रंग भरना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन आप चूड़ियों की मदद से आसानी से इस रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं।
- इस रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए आपको सबसे पहले हरे रंग की 9 चूड़ियां लेनी है।
- हरे रंग की चूड़ियों की जगह आप दूसरे रंग की चूड़ियां भी ले सकती हैं। इसके बाद आपको चूड़ियों को गोल आकृति के हिसाब से जमीन पर सजाना है।
- अब आप चूड़ियों के अंदर अलग-अलग रंग भरें।
- कलश रखने के लिए बीच में छोड़ी गई जगह पर आप सफेद चावल रखें।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन
- अब एक छोटे बोतल में सफेद रंग भरे, और चूड़ियों के साइड में 3 बिंदु डालें।
- अब बिंदी के ऊपर आप उंगली से टच करें। (इन चीजों से आसानी से बनाएं कलरफुल रंगोली)
- ऐसा करने आपको रंगोली में दिखाई दे रहे, चिपटे निशान मिल जाएंगे।
- इस तरह आपको खूबसूरत रंगोली का डिजाइन, मात्र 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा।
1 रुपये के सिक्कों से बनाएं रंगोली डिजाइन
- इस रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए आपको 1 रुपये के 18 सिक्के लेने हैं।
- अगर आप रंगोली और छोटी बनाना चाहती हैं, तो सिक्के कम भी ले सकती हैं।
- अब एक बड़ी थाली लेकर, उसके चारों तरफ सिक्कों को रखें।
इसे भी पढ़ें- रंगोली बनाने नहीं आती तो इन हैक्स से 10 मिनट में बनाएं आकर्षक डिजाइन
- सिक्कों को गोल आकृति के हिसाब से रखने के बाद थाली को हटा लें।
- इसके बाद बीच में खाली जगह पर गेंदे का फूल तोड़कर भर दें और उसके ऊपर कलश रखें। (कलरफुल रंगोली ऐसे बनाएं)
- साइड के डिजाइन बनाने के लिए आपको एक बोतल में रंग भरना है और उसकी मदद से इसे बनाना है।
- इस तरह से आप आसानी से यर रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
रंगो की मदद से बनाएं
इसके सिवा अगर आप रंगोली बनाने में माहिर हैं, तो आप रंगो की मदद से इस डिजाइन को भी बना सकती हैं। यह बनाना भी काफी आसान है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।