मनी प्लांट को कांच की बोतल में लगाना शुभ होता है या अशुभ? जानें यहां

मनी प्लांट को घर में कांच की बोतल में लगाना शुभ होता है या अशुभ, आइए इस बारे में ज्योतिषाचार्य जी से विस्तार से जानते हैं। साथ ही, इसके फायदे के बारे में भी बताएंगे।  
Updated:- 2025-02-19, 20:46 IST
image

मनी प्लांट को घर में लगाना सिर्फ एक साज-सज्जा के लिए ही नहीं, बल्कि यह वास्तुशास्त्र के हिसाब से भी अहम माना जाता है। इसे कई बार लोग गमले की मिट्टी में लगाते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे कांच की बोतल या जार में पानी भरकर भी उगाना पसंद करते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, सही दिशा और दशा में मनी प्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं, इसे सुख-समृद्धि और धन आगमन का प्रतीक माना जाता है। वहीं, कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है या अशुभ, इस बारे में कई लोग जानना चाहते हैं। तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाना शुभ है या अशुभ?

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, मनी प्लांट को पानी में कांच की बोतल में लगाना शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और आर्थिक समृद्धि लाने में सहायक होता है। हालांकि, कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना यह अशुभ प्रभाव भी डाल सकता है।

कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाने के लाभ

Step cutting money plant

  • धन और समृद्धि: मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से घर में धन की वृद्धि होती है।
  • सकारात्मक ऊर्जा: यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में शांति बनाए रखता है।
  • कम मेंटेनेंस: मिट्टी की तुलना में पानी में इसे उगाना आसान होता है, और यह जल्दी बढ़ता है।
  • घर की सुंदरता बढ़ाता है: कांच की बोतल में यह देखने में आकर्षक लगता है और इंटीरियर को भी खूबसूरत बनाता है।

इसे भी पढ़ें- क्या मनी प्लांट को घर के मुख्य द्वार पर रखना ठीक है? जानें वास्तु के नियम

मनी प्लांट लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • पानी साफ रखें: गंदा या बदबूदार पानी रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। हर 4-5 दिन में पानी बदलें।
  • सूखी या पीली बेल न रखें: अगर पत्तियां सूख रही हैं, तो तुरंत हटा दें, वरना यह नकारात्मकता ला सकती हैं।
  • गलत दिशा में न रखें: इसे उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व में रखना शुभ माना जाता है।
  • कटी-फटी बोतल न रखें: टूटी या फटी कांच की बोतल रखने से घर में अशुभ प्रभाव आ सकता है।

इसे भी पढ़ें- किस रंग का मनी प्लांट होता है घर के लिए शुभ?

मनी प्लांट को पानी में लगाने का सही तरीका

money plant in glass bottle

  • किसी पारदर्शी कांच की बोतल या जार का चुनाव करें।
  • इसमें साफ पानी डालें और हर 4-5 दिन में पानी बदलते रहें।
  • मनी प्लांट की बेल को बोतल में डालें और इसे ऐसी जगह रखें, जहां प्राकृतिक रोशनी आती हो लेकिन सीधी धूप न पड़े।
  • चाहें तो पानी में थोड़ा सा लिक्विड फर्टिलाइजर मिला सकते हैं, जिससे पौधा तेजी से बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें- घर की सुख-समृद्धि के लिए मनी प्लांट के पास किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।