तुलसी को बांधें इस रंग का धागा, जानें महत्व और लाभ

Tulsi Ko Kyu Bandha Jata Hai Dhaga: तुलसी को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी मां लक्ष्मी के प्रतिरूप मानी गई हैं। मान्यता है कि जिस भी घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में कभी भी नकारात्मकता जन्म नहीं ले पाती है।
तुलसी की रोजाना पूजा करने से और उसमें नियमित जल चढ़ाने से घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार, जितना महत्वपूर्ण तुलसी पूजन है उतना ही शुभ है तुलसी पर धागा बांधना। इससे सुख बढ़ता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि तुलसी को धागा बांधना बहुत लाभकारी होता है। हालांकि ज्यादातर लोग तुलसी को कलावा ही बांधते हैं लेकिन तुलसी को धागा बांधते समय रंग और नियम का ध्यान रखना बहुत जरूरी है तभी फल की प्राप्ति होती है।
तुलसी को कौन सा धागा बांधना चाहिए?

तुलसी को पीला धागा बांधना चाहिए। कलावा बांधा जा सकता है लेकिन कलावे से ज्यादा उत्तम है रेशमी पीला धागा बांधना। ऐसा इसलिए क्योंकि कलावा (कलावा बांधने के नियम) सूत का होता है और सूत तुलसी को नही बांधा जाता है जबकि तुलसी को रेशमी धागा बांधना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs For Tulsi: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें
तुलसी को धागा बांधने के क्या लाभ हैं?

- मान्यता है कि अपनी इच्छा को बोलते हुए तुलसी पर पीला धागा बांधने से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। घर में धन-धान्य बाधित करने वाले दोष दूर होने लग जाते हैं।
- पीला रंग भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) का प्रिय है। वहीं, तुलसी भी भगवान विष्णु को पसंद हैं। ऐसे में तुलसी को पीला धागा बांधने से भगवान विष्णु की कृपा उस परिवार पर हमेशा बनी रहती है और घर एवं परिवार के सदस्यों का कभी कोई अनिष्ट नहीं होता है।
यह भी पढ़ें: Gulkand Remedies: गुलकंद के इन उपायों से जल्दी प्रसन्न होंगे शनि देव
- पीला रंग बृहस्पति का भी माना जाता है। ऐसे में तुलसी को पीला धागा बांधने से बृहस्पति कुंडली में मजबूत और शुभ बनते हैं। बृहस्पति की उच्च दिशा और दशा के प्रबहाव से व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। घर में बरकत रहती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन सा धागा तुलसी को बांधना चाहिए और क्या है इसका कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।