कब शुरू हो रहा है सावन ? इस दौरान जरूर करें भांग के ये 2 उपाय, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा

 सावन की शुरुआत इस साल 11 जुलाई से हो रही है। ऐसे में हर कोई इसमें पूजा के अलग-अलग नियमों और तरीकों को अपनाएंगे। आप भी भांग से जुड़े 2 उपाय इस सावन के महीने में पंडित जी के बताए गए तरीके से कर सकते हैं।
Sawan puja

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इसमें भक्त विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में आप भगवान शिव की पूजा करते हैं, तो इसके शुभ लाभ आपके जीवन में होने वाली परेशानियों को कम करते हैं। साथ ही, भगवान आपकी भक्ति को देखकर प्रसन्न रहते हैं। इस बार सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। आप इस सावन के महीने में भांग के 2 खास तरीके के उपायों को कर सकते हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जाते हैं कि इन उपायों से कैसे आप महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं।

भांग और शिव का क्या है संबंध

पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय विष का घड़ा निकला था। इस विष की वजह से हमारी सृष्टि को हानी हो रही थी। इसलिए भगवान शिव ने आगे आकर विषपान किया। जिसे उन्होंने अपने कंठ पर में ही रखा। इस विष का असर कम करने के लिए उस समय देवी-देवताओं ने उन्हें विभिन्न औषधियां दी, जिनमें भांग भी शामिल थी। यही कारण है कि भांग को भगवान शिव को अति प्रिय माना जाता है और इसे उनकी पूजा में विशेष रूप से शामिल किया जाता है। साथ ही, इसके पत्ते को पीसकर इसका प्रसाद भी बनाया जाता है।

Bhang

सावन में भांग के 2 चमत्कारी उपायों को जरूर करें

पंडित जी के बताए अनुसार, सावन के महीने में भांग के ये दो उपाय भगवान शिव को चढ़ाने से उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। साथ ही, आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इसलिए इसे आप जरूर चढ़ाएं।

शिवलिंग पर भांग चढ़ाने का पहला उपाय

इसके लिए आपको पूरे सावन के महीने में सोमवार के दिन भांग की सूखी पत्तियों को पीसकर इसे दूध या पानी में मिलाएं। इसके बाद आपको इससे शिवलिंग का जलाभिषेक करना है। ऐसी मान्यता है कि इस तरह से आप भांग को चढ़ाएंगे तो आपको रोग-दोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आपके आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होगी। इस उपाय से आपके घर में भी वातावरण अच्छा बना रहेगा।

Shiv puja (4)

शिवलिंग पर भांग चढ़ाने का दूसरा उपाय

अगर आपके अटके हुए काम पूरे नहीं हो रहे हैं, तो ऐसे में आप सावन के सोमवार में भांग को शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं। ऐसा इसलिए इससे आपके कार्यों में नई चीजें दिखने लगेंगी। साथ ही, आपके रुके हुए कार्य होने लगेंगे। इसके लिए आपको पीतल के लोटे में जल और भांग के पत्तों को डालना है। इसके बाद ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करके शिवलिंग पर चढ़ाना है। इससे आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, आपके सारे कार्य सिद्ध होते नजर आएंगे।

Shiv bhang upay

इसे भी पढ़ें: सावन में रुद्राभिषेक के समय क्यों जरूरी होता है नंदी मुख जलाधारी? जानें ज्योतिष कारण

सावन में शिव पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • भांग का प्रयोग केवल पूजा-पाठ में इस्तेमाल करें।
  • शिवलिंग पर भांग चढ़ाते समय शिव जी के मंत्रों का उच्चारण जरूर करें।
  • सावन के दौरान शिव चालीसा पढ़ना अत्यंत फलदायी होता है।

इन उपायों से आप भगवान शिव का आशीर्वाद पा सकते हैं। साथ ही, आपके जीवन के रुके हुए कार्य भी संपन्न होते नजर आएंगे। बस आपको पूरी श्रद्धा से इन उपायों को करना होगा।

इसे भी पढ़ें: सावन मास में शिवलिंग पर चावल और इत्र चढ़ाने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, मिलेगे ये फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP