Baby Girl Names: राधा रानी के इन नामों पर रखें अपनी लाडली का नाम, मिलेंगे ये शुभ फल

Daughter Names: हिन्दू धर्म में बेटियों को देवी का रूप माना जाता है। बेटियां शुभता का प्रतीक होती हैं। बेटी का घर में आना शक्ति का संचार करता है।
बेटी मां लक्ष्मी के रूप में धन-धान्य लाती है तो मां सरस्वती के रूप में ज्ञान का विस्तार करती है। वहीं, ब्रज में तो बेटी को राधा रानी के रूप में पूजा जाता है।
अगर आपके घर भी नन्हीं परी आने वाली है या आ चुकी है तो आप श्री राधा रानी के नामों पर अपनी लाडली का नाम रख सकते हैं। यह शुभ सिद्ध होगा।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें राधा रानी के कई सुंदर, धार्मिक, अनूठे और अर्थपूर्ण नाम बताये हैं जिनका शुभ प्रभाव आपकी बेटी पर भी नजर आएगा।
- वृंदा: वृंदा तुलसी को भी कहते हैं और वृंदा का अर्थ है ब्रज की स्वामिनी। इस नाम के प्रभाव से आपके लाडली के व्यक्तित्व में लीडरशिप क्वालिटी आएगी।
- गौरांगी: यह राधा रानी (राधा रानी के पति और सास का नाम) का ही एक नाम है जिसका अर्थ है खुशी का दाता। यानी कि जीवन में खुशियां देने वाला। आप अपनी बेटी को यह नाम दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: श्री कृष्ण के इन नामों पर रखें अपनी लाडली का नाम
- केशवी: केशवी का अर्थ होता है श्री कृष्ण की प्रिय। आप अपनी बेटी को यह नाम दे सकते हैं इससे उसके व्यक्तित्व में आध्यात्म का संचार होने लगेगा।
- मनमयी: इस नाम का अर्थ है मन को भाने वाली यानी कि जो सबको अच्छी लगे। यह नाम भी राधा रानी के दिव्य नामों में से एक और खूबसूरत नाम है।
- ऋद्धिका: या श्री राधा रानी का शक्ति नाम है। इस नाम का अर्थ है घर में खुशहाली लाने वाली कन्या। आप अपनी बेटी को निश्चित ही यह नाम दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Names Of Baby Girl: अपनी लाडली को दें मां लक्ष्मी के ये नाम
- कनुप्रिया: कनु नाम श्री कृष्ण का है और कनुप्रिया यानी कि श्री कृष्ण (श्री कृष्ण के जिंदा सबूत) की प्रिय राधा रानी। आप अपनी बेटी को यह शुभ और प्यारा नाम दे सकते हैं।
- वृतिका: वृतिका नाम का अर्थ है जीवन में सफलता पाने वाला। आप अपनी बेटी को यह नाम दे सकते हैं। इससे आपकी बेटी भी जीवन में सफल बनेगी।
अगर आपके घर भी एक नन्हीं परी आने वाली है या आ चुकी है और आप उसके लिए एक प्यारा, मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां इस लेख में राधा रानी के बताये गए खूबसूरत एवं अर्थपूर्ण नामों में से एक अपनी लाडली के लिए चुन सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।