Radha Rani: राधा रानी के ससुराल से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

ब्रज की स्वामिनी श्री राधा रानी से जुड़ी कई रहस्यात्मक बातें जिनका भेद आज भी कोई नहीं जान पाया है। इन्हीं में से एक है राध रानी के ससुराल से जुड़ी बातें।  
Updated:- 2023-02-10, 11:56 IST
image

Radha Rani Ke Sasural Ke Bare Mein: ब्रज मंडल में राधा रानी और कृष्ण के प्रेम के कई साक्ष्य आज भी मौजूद हैं। राधा कृष्ण से जुड़ी कई कथाएं और लीलाएं हैं जिनके रचे जाने का प्रमाण आज भी कुंज की गलियों में मिलता है। 

गौर करने वाली बात यह है कि जहां एक ओर राधा रानी और कृष्ण की प्रेम लीलाओं से जुड़े किस्से प्रचलित हैं तो वहीं, कई बार यह सवाल भी लोगों के मन में आता है कि आखिर राधा रानी ने कृष्ण से नहीं तो किससे विवाह किया था।

कहां है राधा रानी का ससुराल और उनके ससुराल में कौन-कौन थे। राधा रानी के पति का क्या नाम था। श्री कृष्ण से राधा रानी प्रेम करती हैं यह जानते हुए भी क्यों उस व्यक्ति ने राधा रानी से विवाह किया। विवाह के बाद क्या हुआ आदि। 

आज हम आपको वृंदावन के ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इन्हीं सब प्रश्नों के उत्तर देने जा रहे हैं। साथ ही, आपको राध रानी के ससुराल से जुड़ी और भी रोचक बातें बताएंगे। 

  • मान्यताओं के अनुसार, जिस गांव में राधा रानी (धन लाभ के लिए राधा रानी का स्तोत्र) का विवाह हुआ था और विवाह के पश्चात जिस स्थान पर उनका ससुराल था, वह जगह आज भी सुरक्षित है और मथुरा में मौजूद है। 

radha rani ka sasural kaha hai

  • ग्रंथों में क्या लिखा है इस बारे में तो हर किसी को नहीं पता लेकिन हिंदी अनुवाद की गई आज की पुस्तकों में ऐसा वर्णित है कि राधा रानी और कृष्ण का विवाह नहीं हुआ था। 

इसे जरूर पढ़ें: Shani Dev: आखिर क्यों बच्चों पर नहीं पड़ती शनि की काली छाया?

  • हालांकि यह कितन सत्य है इस बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं क्योंकि वृंदावन में आज भी स्थान मौजूद है जहां स्वयं ब्रह्मा ने श्री कृष्ण और राधा रानी का विवाह करवाया था। 
  • ऐसे में ब्रज वासियों के लिए राधा रानी श्री कृष्ण से विवाहित हैं और उन्हें ही सब श्री कृष्ण के साथ पूजते हैं। वहीं, ऐसा भी माना जाता है कि राधा रानी लक्ष्मी माता का अवतार थीं। 
  • जबकि पुराणों और कुछ प्राचीन ग्रन्थों में यह स्पष्ट लिखा है कि राधा रानी के हाथ की सबसे छोटी उंगली से मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की क्यों हुई थी मां सरस्वती से बहस) उत्पन्न हुईं थीं और राधा रानी के इन्हीं स्वरूप ने श्री कृष्ण से औपचारिक तौर पर विवाह किया।

radha rani ke pati ka name

  • बहराल राधा रानी के विवाह पर लौटते हुए उनके ससुराल के बारे में बताएं तो राध रानी का विवाह आयान नामक एक युवक से हुआ था जो यदुवंशी था। आयान जाटव गांव का रहने वाला था।
  • यह गांव मथुरा के मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील के अंतर्गत आता है। जातव गांव की जिस भवन में राधा रानी बहु बनकर आईं थीं वह आज भी मौजूद है। अज भी उस भवन में राधा रानी के उस समय में होने के साक्ष्य मिलते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Rahu Ke Upay: तनाव पैदा करता है राहु, जानें इसे मजबूत करने के सरल ज्योतिष उपाय

  • मान्यता है कि राधा रानी का विवाह जरूर हुआ था लेकिन श्री कृष्ण के आदेश पर योगमाया ने अपनी माया से आयान को ऐसा भ्रमित कर दिया था कि उसने कभी भी अपनी मर्यादा नहीं लांघी और राधा रानी को स्पर्श नहीं किया।

radha rani ke sasural ke bare mein

  • वहीं, राधा रानी की एक सास और ननद भी थी। सास का नाम जटिला था तो ननद का नाम कुटिला था। आज भी जाटव गांव में राधा रानी के पति, सास और ननद का मंदिर स्थापित है और राधा रानी के कारण उन्हें पूजा जाता है। 

 

तो ये थी राधा रानी के ससुराल से जुड़ी दिलचस्प बातें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Pinterest, Herzindagi, Wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।