देना चाहती हैं बेटी को श्याम जैसे गुण तो श्री कृष्ण के इन नामों पर रखें अपनी लाडली का नाम

Baby Girl Names: हिंदू धर्म में बेटियों को राधा और बेटों को कृष्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि बच्चों का नाम राधा रानी या कृष्ण के नाम पर रखने से उनके जीवन पर अच्छा असर पड़ता है और उनका जीवन सही दिशा में जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने भगवान कृष्ण के कई दिव्य और सुंदर नाम बताए हैं जिनमें से आप अपनी बेटी के लिए कोई भी एक नाम चुन सकते हैं।
1. अंजन
- शास्त्रों में श्री कृष्ण की सुंदरता का वर्णन करते हुए अंजन शब्द का प्रयोग किया गया है।
- ऐसे में आप अपनी बेटी का नाम अंजना रख सकते हैं। इसका अर्थ होता है खूबसूरत।
2. मिराया
- यह नाम श्री कृष्ण (श्री कृष्ण के जिंदा सबूत) का मीरा बाई की भक्ति के कारण पड़ा था जिसका वर्णन ग्रंथों में है।
- आप अपनी बेटी को मिराया नाम दे सकते हैं। इसका अर्थ है 'जिसके कृष्ण हो जाएं'।
यह भी पढ़ें: Names Of Baby Girl: अपनी लाडली को दें मां लक्ष्मी के ये नाम
3. कृष्णया
- गोपियां श्री कृष्ण को बहुत प्रेम करती थीं। इसलिए उन्हें कृष्णाय नाम से भी बुलाते थे।
- ऐसे में इस नाम को रखने से आपकी बेटी में कृष्ण भक्ति का सचार होने लगेगा।
4. वल्लभा
- श्री कृष्ण को वल्लभ कहा जाता है। वल्लभ का अर्थ होता है जो पति स्वरूप हो।
- वहीं, वल्लभा का अर्थ है पति प्रिया। यानी कि जो पति (पति से अनबन दूर करने के उपाय) को बहुत प्रिय हो।
5. द्विथी
- श्री कृष्ण परम शक्तिशाली और शांत स्वभाव के थे। इसलिए उन्हें द्विथ कहा गया है।
- आप अपनी बेटी को यह नाम भी दे सकते हैं। इससे उसमें शक्ति जन्मेगी।
यह भी पढ़ें: अपनी बेटी को दें देवियों के ये ट्रेंडी नेम्स
6. कान्हवी
- इस नाम का अर्थ है वह कन्या जिसमें श्री कृष्ण के गुणों का संचार होने लगे।
- आप अपनी बेटी को यह नाम देंगे तो उसमें भी कृष्ण गुण संचारित होने लगेंगे।
7. वृन्दिका
- वृन्दिका के दो अर्थ हैं: एक तुलसी और दूर श्री राधा। आप अपनी को यह नाम दें।
- इस नाम से आपकी बेटी में सात्विक, सौम्य और सद्गुणों का संचार होगा।
अगर आपके घर भी एक नन्हीं परी आने वाली है या आ चुकी है और आप उसके लिए एक धार्मिक और मीनिंगफुल नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां इस लेख के माध्यम से श्री कृष्ण के बेहद खूबसूरत और अर्थपूर्ण अपनी बेटी को दे सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
- श्री कृष्ण को क्यों कहा जाता है रणछोड़?
- जरासंध के साथ युद्ध के दौरान श्री कृष्ण ने युद्ध स्थल से पलायन कर दिया था, इसी कारण से उनका एक नाम रणछोड़ पड़ गया।
- कैसे पड़ा था श्री कृष्ण का नाम मुरारी?
- श्री कृष्ण ने मुरा नाम के एक राक्षस का वध किया था जिसके बाद उनका नाम मुरारी पड़ गया।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।