सनातन धर्म में सभी पेड़-पौधों को सही दिशा और नियम के साथ लगाने का महत्व है। इतना ही नहीं, कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिसे घर में लगाने की मनाही होती है और कुछ पौधे ऐसे हैं, जिसे घर में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। बात करें, धतूरे का पौधा घर में लगाने के बारे में तो यह पौधा विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या घर में धतूरे का पौधे घर में लगा सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
क्या घर में लगा सकते हैं धतूरे का पौधा?
ज्योतिष के अनुसार, घर में धतूरे का पौधा लगाया जा सकता है, लेकिन इसे लगाने के लिए भी सही दिशा और दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धतूरे का पौधा भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए इसे घर में लगाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। धतूरे का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप धतूरे का पौधा घर के उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इसे कभी भी घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। धतूरे का पौधा सोमवार या शनिवार को लगाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
धतूरे का पौधे घर की किस दिशा में नहीं लगानी चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, धतूरे के पौधे को घर के अंदर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। धतूरे का पौधे भूलकर भी दक्षिण या पश्चिम दिशा में न लगाएं। इससे शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं और व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आ सकती है। अगर आप घर में धतूरे का पौधा घर में लगा रहे हैं तो आप भगवान शिव की आराधना जरूर करें और उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
धतूरे के पौधा लगाने के दौरान मंत्र जाप
धतूरे का पौधा लगाने के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और भगवान की कृपा भी प्राप्त होती है।
- ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
- उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
- ऊं नमः शिवाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों