नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचानी वाली देवी माना जाता है। मां चंद्रघंटा की आराधना से घर में सकारात्मकता का संचार होता है और व्यक्ति को आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन कैसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा और क्या है पूजा की सामग्री, इस दिन जपे जाने वाले मंत्र औरमाता का प्रिय भोग।
मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए सामग्री के तौर पर गंगाजल, अक्षत, सिंदूर, भूरे रंग की माता की पोशाक, कमल का फूल या माला, कमल का इत्र, घी, मिट्टी या पीतल या फिर ताम्बे का दीया, आरती के लिए थाली और माता के भोग के लिए मिष्ठान आदि चीजें शामिल करें।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें लौंग के ये टोटके, हर बुरी नजर होगी दूर
नवरात्रि के दिन तीसरे ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर लें। फिर मां चंद्रघंटा का ध्यान करें। पूजा स्थल को गंगाजल से स्वच्छ कर लें। फिर मां चंद्रघंटा के स्वरूप का स्मरण करते हुए उन्हें अक्षत और सिंदूर चढ़ाएं। इसके अलावा, माता को भूरे रंग के वस्त्र एवं कमल का फूल अर्पित करें।
मां चंद्रघंटा को कमल के फूल का इत्र भी अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद, मां चंद्रघंटा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और मां के मंत्रों का जाप करें। फिर मां चंद्रघंटा को उनका प्रिय भोग लगाएं और आरती गाएं। आरती के बाद प्रसाद को परिवार के सदस्यों के बीच वितरित करें।
ऐं श्रीं शक्तयै नम:
पिण्डजप्रवरारूढ़ा ण्डकोपास्त्रकेर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम:।।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि पर जौ के अलावा घर में और क्या बो सकते हैं?
केसर से बनी खीर मां चंद्रघंटा की प्रिय मानी जाती है। ऐसे में मां चंद्रघंटा को केसर खीर का भोग लगाएं। इसके अलावा, माता को शहद का भोग भी लगा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां चंद्रघंटा को शहद का भोग लगाने से घर में पारिवारिक शांति की स्थापना होती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और भोग के बारे में जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।