Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

मूलांक 7 वालों पर केतु रहते हैं मेहरबान, जानें महत्व

अंक शास्त्र में सभी मूलांक वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं। अब ऐसे में मूलांक 7 वालों का संबंध राहु से कैसे हैं। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-01-11, 16:07 IST
mulank 7 relation with ketu grah

अंक शास्त्र के हिसाब से सभी मूलांक वालों का विशेष महत्व है। सभी मूलांक के स्वामी भी अलग-अलग हैं। साथ ही मूलांक वालों को का संबंध ग्रह-नक्षत्रों से है। अगर बात करें, मूलांक 7 वालों की तो इस मूलांक वालों का संबंध केतु से है। मूलांक 7 वाले व्यक्ति अत्यंत बुद्धिमान, जिज्ञासु और आध्यात्मिक होते हैं। वे जीवन के गूढ़ रहस्यों को जानने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इनका मन तीव्र होता है और वे चीजों को गहराई से सोचते हैं। ये लोग हमेशा कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं। इन्हें आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि होती है और वे आंतरिक शांति की तलाश में रहते हैं। ये लोग स्वतंत्रता को बहुत महत्व देते हैं और दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते हैं। अब ऐसे में मूलांक 7 वालों के व्यक्तित्व और केतु से इनका क्या संबंध है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मूलांक 7 वाले कैसे होते हैं?

love-life-of-7-number-numerology

मूलांक 7 वाले लोग आम तौर पर गहरे, विश्लेषणात्मक और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपने जीवन के बारे में गहरे विचार करते हैं और अक्सर आत्मविश्लेषण करते रहते हैं। उनका दिमाग हमेशा नए सवालों और उत्तरों की खोज में रहता है। इनका स्वभाव आमतौर पर इंट्रोवर्ट होता है, मतलब ये अपने निजी समय को पसंद करते हैं और अपने विचारों में डूबे रहते हैं। हालांकि, ये जब भी बाहर जाते हैं, तो बहुत ही गहरे और प्रभावशाली होते हैं। वे अपनी भावनाओं और विचारों को दूसरों के सामने व्यक्त नहीं करते। अकेलापन इन्हें पसंद आता है, क्योंकि वहां वे अपने विचारों में गहरे डूब सकते हैं। ये लोग जीवन को हल्के में नहीं लेते। किसी भी कार्य को गंभीरता से करने की प्रवृत्ति होती है और वे किसी भी चीज़ में गहराई से उतरने की कोशिश करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपका भाग्यांक 7 है तो जानें अपनी लव लाइफ

मूलांक 7 वालों से केतु होते हैं प्रसन्न

how-to-know-ketu-is-bad

मूलांक 7 के लोग ज्योतिष के अनुसार बहुत ही गहरे, मानसिक और आध्यात्मिक होते हैं। इनका संबंध बुध और केतु ग्रह से होता है, और केतु इनसे विशेष रूप से प्रभावित रहता है। केतु एक अदृश्य ग्रह माना जाता है, जो मानसिकता और आत्मा से जुड़ा हुआ होता है। केतु का प्रभाव मूलांक 7 वालों पर आमतौर पर सकारात्मक होता है। मूलांक 7 के लोग अपने जीवन में इन पहलुओं को तलाशने में रुचि रखते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए केतु एक तरह से मानसिक शांति, गहरी सोच और आत्मज्ञान की ओर मार्गदर्शन करने वाला ग्रह हो सकता है। यह उन्हें अपने आत्मिक और मानसिक दृष्टिकोण को विकसित करने में मदद करता है। हालांकि, यदि केतु का प्रभाव नकारात्मक रूप से होता है तो ये लोग अकेलेपन की ओर भी बढ़ सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपका भाग्यांक 5 है तो ऐसी हो सकती है आपकी लव लाइफ

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।