Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

इस मंदिर में मिला था भगवान विष्णु को भयंकर श्राप से छुटकारा, जानें क्या है मान्यता

नेपाल में भगवान विष्णु का एक मंदिर है जिसे लेकर ऐसी मान्यता है कि इसी जगह पर भगवान विष्णु को एक श्राप से मुक्ति मिली थी। आइये जानते हैं इस मंदिर का क्या नाम है और क्या है इस मंदिर से जुड़ी कथा।   
Updated:- 2024-08-06, 17:52 IST
How to visit Muktinath in Nepal

भारत एवं भारत के आसपास के देशों में ऐसे कई मंदिर हैं जो भगवान विष्णु को समार्पित हैं। विशेष बात यह है कि हर मंदिर के साथ न सिर्फ कई चमत्कार जुड़े हुए हैं बल्कि हर मंदिर किसी न किसी रहस्य को समेटे हुए भी है। ठीक ऐसा ही एक मंदिर है भारत से सटे नेपाल में। जी हां, नेपाल में भगवान विष्णु का एक मंदिर है जिसे लेकर ऐसी मान्यता है कि इसी जगह पर भगवान विष्णु को एक श्राप से मुक्ति मिली थी। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि नेपाल में स्थित इस मंदिर का क्या नाम है और क्या है इस मंदिर से जुड़ी कथा। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

भगवान विष्णु को किस जगह मिली थी श्राप से मुक्ति? 

mukti nath dham in nepal

नेपाल की मुक्तिनाथ घाटी में मस्तंग में माउंट थोरोंग ला पर स्थित है भगवान विष्णु का मंदिर जिसे मुक्तिनाथ धाम के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इसी कारण से मुक्तिनाथ धाम मंदिर को दुनिया के सबसे ऊचे मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की बहुत मान्यता है।

यह भी पढ़ें: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में कितना जानती हैं आप

मुक्तिनाथ धाम में भगवान विष्णु शालिग्राम रूप में स्थापित हैं। ऐसा माना जाता है कि एक बार भगवान विष्णु को भी श्राप मिला था। यह श्राप बहुत भयंकर था जिसे भगवान विष्णु को लंबे समय तक भुगतना पड़ा था। इसी स्थान पर आकर भगवान विष्णु को इस श्राप से मुक्ति मिली। इसलिए इसका नाम मुक्तिनाथ धाम पड़ा।   

What are the  Dham in Nepal

इस मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा यह है कि एक बार जालंधर के आतंक से सृष्टि को मुक्त कराने के लिए जब भगवान शिव ने युद्ध छेड़ा तब वृंदा के सतीत्व के कारण कोई भी महादेव उसका वध नहीं कर पा रहे थे। तब भगवान विष्णु ने जालंधर का भेस धारण कर वृंदा की पूजा भंग कर दी थी जिसके बाद वृंदा ने उन्हें पत्थर होने का श्राप दिया था।

यह भी पढ़ें: यूपी में भी स्थापित हैं खाटू श्याम, मंदिर से जुड़े ये चमत्कार कर देंगे आपको हैरान

इसी श्राप के कारण भगवान विष्णु शालिग्राम में परिवर्तित हो गए और सृष्टि का संचालन रुक गया था, तब मां लक्ष्मी ने वृंदा से भगवान विष्णु को श्राप मुक्त करने की प्रार्थना की जिसके बाद वृंदा ने भगवान विष्णु को दिया श्राप वापस ले लिया। जिस स्थान पर भगवान विष्णु को श्राप से मुक्ति मिली थी वही स्थान बना मुक्तिधाम मंदिर। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से उस मंदिर के बारे में जान सकते हैं जहां भगवान विष्णु को एक भयंकर श्राप से मुक्ति मिली थी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।