Maha Shivratri 2026: क्या महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती को सिंदूर दान करना शुभ है? जानें यहां

महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए ये दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग घर में या मंदिर जाकर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करवाते हैं। वहीं कई बार मन में एक सवाल आता है क्या इस दिन हम माता पार्वती को सिंदूर अर्पित कर सकते हैं? इसके बारे में हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी से जाना। साथ ही इसके महत्व के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
सिंदूर अर्पण का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में सिंदूर को सौभाग्य, सुहाग और शक्ति का प्रतीक माना गया है। माता पार्वती साक्षात् शक्ति स्वरूपा हैं और अखंड सौभाग्य की देवी होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन, जिसे शिव-पार्वती के विवाह के रूप में मनाया जाता है, माता को सिंदूर चढ़ाना उनके प्रति सम्मान और अपने वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की प्रार्थना का प्रतीक है। मान्यता है कि माता पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। इसलिए, जो महिलाएं इस दिन माता को सिंदूर अर्पित करती हैं, उन्हें माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

माता पार्वती को सिंदूर दान करने के क्या होते हैं लाभ?
- सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए माता को सिंदूर चढ़ाती हैं।
- जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही हो या कोई अड़चन आ रही हो, उनके लिए महाशिवरात्रि पर माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाना चाहिए।
- शिव-पार्वती का दांपत्य जीवन आदर्श माना जाता है। माता को सिंदूर भेंट करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और घर में क्लेश समाप्त होता है।
किस तरह चढ़ाएं माता पार्वती को सिंदूर?
- अगर आप माता पार्वती को महाशिवरात्रि के दिन सिंदूर चढ़ाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप सबसे पहले स्नान करें।
- इसके बाद साफ कपड़ों को पहनें।
- फिर आपको एक थाली तैयार करनी है, जिसमें आपको सिंदूर, चुनरी और फूल रखने हैं।
- इसके बाद आप अपने घर के मंदिर में जाएं और माता पार्वती और भगवान शिव की तस्वीर को लाल कपड़े पर रखें।
- फिर आप माता पार्वती को सिंदूर अर्पित करें।
- अपने वैवाहिक जीवन या शादी से जुड़ी मनोकामना का आशीर्वाद प्राप्त करें।
- इससे आपके जीवन में माता पार्वती का आशीर्वाद बना रहेगा।
महाशिवरात्रि पर माता पार्वती को सिंदूर दान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आपको ये जरूर करना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।