Janmashtami Shubh Muhurat & Vrat Paran Samay 2023: जन्माष्टमी के दोनों दिन 6 और 7 का जानें शुभ मुहूर्त और व्रत पारण समय

Janmashtami Date: जन्माष्टमी हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराते हैं। लड्डू गोपाल का श्रृंगार होता है और उन्हें माखन-मिश्री का प्यार से भोग भी लगाया जाता है।
इस दिन लड्डू गोपाल को झूला झुलाने की परंपरा भी है। जन्माष्टमी के अवसर पर इस साल सही डेट और मुहूर्त को लेकर लोगों में बहुत उलझन बनी हुई है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कौन सी डेट को मनाई जाएगी जन्माष्टमी और क्या है जन्माष्टमी का सही शुभ मुहूर्त।
इसके अलावा, एक्सपर्ट से यह भी जानेंगे कि किस कारण से जन्माष्टमी का पर्व इस साल दो दिन मनाया जा रहा है और क्या है इसके पीछे का उचित तर्क।
जन्माष्टमी 2023 तिथि (Janmashtami 2023 Date)
- भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी तिथि आरंभ: 6 सितंबर, दिन बुधवार, दोपहर 3 बजकर 37 मिनट
- भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी तिथि समापन: 7 सितंबर, दिन गुरुवार (गुरुवार के उपाय), शाम 4 बजकर 14 मिनट
- यूं तो हिन्दू धर्म में उदया तिथि के अनुसार त्यौहार मनते हैं लेकिन जन्माष्टमी रात्रि पर्व है।
- चूंकि कृष्ण जन्मोत्सव रात को मनाया जाता है इसलिए जन्माष्टमी 6 सितंबर को पड़ेगी।
- हालांकि ब्रज मंडल में जन्माष्टमी का पर्व 7 सितंबर को मनाया जाएगा।
- वृंदावन-मथुरा की जन्माष्टमी के हिसाब से ही अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी होती है।
- वहीं, जन्माष्टमी को दो दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह सम्प्रदायों में बटी है।
- गौड़ीय संप्रदाय में जन्माष्टमी 6 सितंबर की है तो वैष्णव (वैष्णव तिलक लगाने का महत्व और लाभ) संप्रदाय में 7 सितंबर की।
- ब्रज मंडल में वैष्णव संप्रदाय के हिसाब से जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है।
- इसलिए अन्य सभी शहरों में जन्माष्टमी मुख्य रूप से 7 को ही मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Janmashtami Puja Mantras 2023: जन्माष्टमी के दिन करें भगवान कृष्ण के इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप
जन्माष्टमी 2023 शुभ मुहूर्त (Janmashtami 2023 Shubh Muhurat)

- जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर के दिन: रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट
- जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 7 सितंबर के दिन: रात 12 बजे से 12 बजकर 42 मिनट
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2023: लड्डू गोपाल को बेहद प्रिय हैं ये पंच पुष्प, जन्माष्टमी पर जरूर चढ़ाएं
जन्माष्टमी 2023 व्रत पारण समय (Janmashtami 2023 Vrat Paran Samay)
- जन्माष्टमी का व्रत पारण समय 6 को जन्माष्टमी मनाने वालों के लिए: 7 सितंबर, सुबह 6 बजकर 2 मिनट
- जन्माष्टमी का व्रत पारण समय 7 को जन्माष्टमी मनाने वालों के लिए: 8 सितंबर, सुबह 5 बजकर 12 मिनट
अगर आप भी जन्माष्टमी की पूजा और व्रत करने वाले हैं और जन्माष्टमी की डेट को लेकर उलझन में हैं तो यहां इस लेख के माध्यम से जन्माष्टमी की सही तिथि एवं अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।