घर में पितृ दोष की वजह से हो रही हैं अनहोनी घटनाएं? गुरु पूर्णिमा के दिन आजमाएं ये 7 उपाय

क्या आप भी अपने घर में होने वाली कुछ घटनाओं से परेशान हैं? क्या बिना वजह आपके घर में किसी न किसी सदस्य को बीमारी बनी रहती है? क्या आपकी आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है? इन सभी का कारण पितृ दोष हो सकता है। आइए यहां जानें कि आप गुरु पूर्णिमा के दिन इससे बचने के कौन से उपाय आजमा सकती हैं।
image

पितृ दोष आपके जीवन में विभिन्न समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसा माना जाता है कि यह दोष तब उत्पन्न होता है जब आप अपने पूर्वजों के निमित्त ठीक से तर्पण नहीं करते हैं या फिर पूर्वजों की आत्मा को किसी वजह से शांति नहीं मिलती है। पितृ दोष हमारे जीवन की कई समस्याओं का कारण भी बन सकता है। कई बार पितृ दोष के कारण घर में अनहोनी घटनाएं हो सकती हैं जैसे कि अचानक से आने वाले बीमारी, दुर्घटना, आर्थिक समस्याएं और पारिवारिक कलह-कलेश। ऐसे में गुरु पूर्णिमा एक ऐसी तिथि मानी जाती है, जिसमें आप पितृ दोष को दूर करने के कुछ उपाय आजमा सकती हैं। गुरु पूर्णिमा को अपने गुरु और पूर्वजों को याद करने का एक सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है।

इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप पितृ दोष से मुक्ति पा सकती हैं और अपने जीवन में सुख-शांति बनाए रख सकती हैं। अगर आप भी पितृ दोष से बचाव के उपाय ढूढ़ रही हैं तो ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

पितरों के निमित्त तर्पण करें

यदि आपके घर में किसी भी तरह का पितृ दोष है तो आपके लिए गुरु पूर्णिमा के दिन पितरों के निमित्त तर्पण करना एक अच्छा उपाय हो सकता है। इसके लिए आप प्रातः जल्दी उठें और किसी पवित्र नदी में स्नान करें। उसी नदी के पास खड़े होकर पितरों के लिए तर्पण करें। इस उपाय से पितरों की आत्मा को शांति मिल सकती है और उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। इस उपाय से आपके घर में आने वाली समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।

पीपल के पेड़ पर दीपक जलाएं

deeya lit on peepal tree

पीपल का पेड़ पितरों के लिए बहुत पवित्र माना जाता है। यदि आपके घर पर किसी भी तरह का पितृ दोष है तो आपको गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर से कोई भी दोष दूर हो सकता है। आपको इस दिन पीपल में जल भी चढ़ाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: कब है Guru Purnima 2025? जानें गुरु पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

ब्राह्मण को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराएं

यदि आपके घर में अकारण ही कुछ ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिनसे आपको नुकसान हो रहे हैं तो इसका कारण पितृ दोष हो सकता है। ऐसे में आप गुरु पूर्णिमा के दिन ब्राह्मण को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराएं और दक्षिणा दें। इस उपाय से पितरों की आत्मा को शांति मिल सकती है और वे प्रसन्न होते हैं। यही नहीं ब्राह्मण को गुरु के समान माना जाता है, इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन उन्हें भोजन कराना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

घर की दक्षिण दिशा में चार मुखी दीपक जलाएं

diya lit on home'

घर की दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है और यदि आप इस दिशा में दीपक जलाती हैं तो आपको पितरों की कृपा मिलती है। यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन घर की दक्षिण दिशा में चार मुखी दीपक जलाती तो आपको किसी भी तरह के पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं इससे आपके घर की कई बड़ी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं। इसे पितरों को प्रसन्न करने के उपाय के रूप में कारगर माना जाता है।

जरूरतमंदों को दान दें

जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की चीजें दान में देना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन किसी गरीब को दान में उसकी जरूरत की चीजें दान में दें या फिर उन्हें भोजन कराएं तो यह विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। इस उपाय से आपके मृत पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उन्हें शांति मिल सकती है।

गाय को रोटी खिलाएं और कौए के लिए भोजन निकालें

feeding cow on pitra paksha

ऐसी मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और कौए को पितरों का संदेशवाहक माना जाता है। ऐसे में यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन गाय को रोटी खिलाने के साथ कौए के लिए भी भोजन का ग्रास निकालती हैं तो ये आपके घर के पितृ दोषों को दूर करने का उपाय माना जाता है। इस उपाय से अतृप्त पितरों को भी मुक्ति मिल सकती है और घर में होने वाली अनहोनी घटनाओं से भी बाहर आने में मदद मिल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर करें इन मंत्रों का जाप, जीवन में छाई असफलता होगी दूर

केले के पेड़ की पूजा करें

चूंकि इस साल गुरु पूर्णिमा और गुरुवार का विशेष संयोग बन रहा है, इसलिए यदि आप इस दिन विष्णु जी के प्रिय पेड़ केले की पूजा करती हैं तो इस उपाय से पितृ दोष को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है और आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

इन सभी उपायों से आपके घर में मौजूद किसी भी उपाय को दूर करने में मदद मिल सकती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • पितरों की शांति के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

    पितरों की शांति के लिए आपको उनके निमित्त तर्पण करना चाहिए। यह उपाय आपको अभिजीत मुहूर्त में करना चाहिए। 
  • पितृ नाराज होने के क्या संकेत हैं?

    यदि आपके जीवन में शुभ कार्यों में अचानक कोई विघ्न आ जाता है या बनते काम बिगड़ने लगते हैं तो यह पितरों की नाराजगी का संकेत हो सकता है।