garlic astro remedy for evil eye

घर में लगी है किसी को बुरी नजर तो लहसुन से करें ये एक काम

बुरी नजर का प्रभाव हल्का और भारी दोनों रूपों में देखा जाता है। खास बात यह है कि बुरी नजर किसी भी मामले में किसी भी समय किसी की भी लग सकती है।  
Editorial
Updated:- 2024-07-09, 07:30 IST

ज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर का बहुत महत्व माना जाता है। शास्त्र कहता है कि जब कोई व्यक्ति मन में किसी के प्रति दुर्विचार रखते हुए उस पर नजर डालता है, तब उस समय उस नजर से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा नकारात्मकता से भर जाती है और तब वह नजर बुरी कहलाती है। बुरी नजर का प्रभाव हल्का और भारी दोनों रूपों में देखा जाता है। खास बात यह है कि बुरी नजर किसी भी मामले में किसी भी समय किसी की भी लग सकती है। 

उदारण के तौर पर खाते समय बुरी नजर लग सकती है, आपकी उन्नति से चिढ़कर कोई आपकी सफलता पर बुरी नजर दाल सकता है, कुछ लोग तो दूसरों की संतान पर भी बुरी नजर रखते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि बुरी नजर का उतरना बहुत जरूरी होता है। इसे उतारने के लिए यूं तो कई तरीकें शास्त्र में मौजूद हैं लेकिन सबसे कारगर उपाय है लहसुन। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

लहसुन से बुरी नजर उतारने का उपाय 

lahsun se najar kaise utare

अगर आपके घर में किसी को बुरी नजर लगी है तो एक लहसुन लें और उसकी कलियों को अलग-अलग कर लें। इसके बाद लहसुन को सरसों के तेल में भिगोकर कुछ देर के लिए रख दें। फिर एक कटोरी लें और उसमें सरसों का तेल डालें। 

यह भी पढ़ें: क्या वाकई ठोकर लगा पानी पीना होता है अशुभ?

उस तेल में तेजपत्ता, कपूर, काले तिल और 4 लौंग डालें। फिर इसके बाद जिस को नजर लगी है उसे घर की चौखट पर बैठाएं और लहसुन की कलियों को तेल में निकालकर काल कपड़े के ऊपर रख लें। फिर एक एक कलि को लेना शुरू करें। 

lahsun se najar utarne ka tarika

एक कलि उठाएं उसे सात बार सीधी और सात बार उल्टी तरफ घुमाएं। फिर उस कलि को तेज पत्ता, कपूर, तिल और लौंग वाली कटोरी में डाल दें। एक-एक कर हर कलि से नजर उतारते जाएं तो उसे उस कटोरी में डालते जाएं। 

यह भी पढ़ें: रसोईघर में किस दिशा में होनी चाहिए खिड़की?

आखिर में जी लहसुन की कलि होगी उससे नजर उतारने के बाद उसे जलाकर उस कटोरी में डालें ताकि अन्य सामग्री भी जल जाए। इससे नजर उतरा जाएगी और परेशान नहीं करेगी।

 

यह विडियो भी देखें

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर के किसी सदस्य को लगी बुरी नजर लहसुन से कैसे उतरनी चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;