dussehra 2025 date

Ravan Dahan Muhurat 2025: कल है दशहरा, जानें पूजा से लेकर रावण दहन तक का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ravan Dahan Shubh Muhurat 2025: पंचांग के अनुसार, दशहरा अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर का है, ऐसे में आइये जानते हैं इस दिन क्या है रावण दहन का शुभ मुहूर्त?  
Editorial
Updated:- 2025-10-01, 13:13 IST

दशहरा या विजयादशमी का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह वह पावन दिन है जब भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का संहार किया था। यह पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो। इस अवसर पर देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं जो लोगों को अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने की प्रेरणा देते हैं।

पंचांग के अनुसार, हर साल दशहरा अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर का है, ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस दिन क्या है रावण दहन और दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त?

दशहरा 2025 कब है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 1 अक्टूबर, बुधवार के दिन, शाम 7 बजकर 01 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन अगले दिन 2 अक्टूबर, गुरुवार के दिन, शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

dussehra 2025 ki date

दशहरा 2025 श्री राम पूजा मुहूर्त

दशहरा के दिन श्री राम की प्रातः पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा जो कि अभिजीत मुहूर्त है। इसके अलावा, विजय मुहूर्त और अपराह्न समय में भी श्री राम एवं माता सीता की पूजा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: शास्त्रों में नहीं है रावण दहन का उल्लेख, फिर कैसे शुरू हुई ये परंपरा? जानें इसके पीछे की सच्चाई

दशहरा 2025 शस्त्र पूजा मुहूर्त

दशहरा यानी कि 2 अक्टूबर के दिन शस्त्र पूजा के लिए दो मुख्य मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त अपराह्न पूजा का समय है जो इस दिन दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस समय में दशहरे का दान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है।

वहीं, दूसरा मुहूर्त है विजय मुहूर्त जो 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 09 मिनट से दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। यह समय शस्त्र पूजा और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए बहुत शुभ है। इस मुहूर्त में किया गया हर कार्य अक्षय फल प्रदान करता है।

dussehra 2025 ka ravan dahan muhurat

दशहरा 2025 रावण दहन मुहूर्त

दशहरे के दिन रावण दहन हमेशा प्रदोष काल में किया जाता है क्योंकि रावण परम शिव भक्त था और शिव जी का प्रिय समय प्रदोष काल है। ऐसे में 2 अक्टूबर के दिन रावण दहन सूर्यास्त के बाद शाम 6 बजकर 05 मिनट पर घर के आंगन और मैदानों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Dussehra Upay: दशहरा के दिन आजमाएं ज्योतिष के ये 5 उपाय, घर में बरसेगी समृद्धि और खुशहाली

दशहरा 2025 महत्व

दशहरे का दिन स्वयं में एक 'अबूझ मुहूर्त' होता है। यानी यह पूरे साल के सबसे शुभ दिनों में से एक है जिस पर बिना कोई मुहूर्त देखे हर तरह का शुभ काम शुरू किया जा सकता है। इस दिन भगवान राम और देवी दुर्गा की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है।

dussehra 2025 ka shubh muhurat

दशहरे की पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इस दिन शमी वृक्ष की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है और करियर में उन्नति मिलती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
दशहरे के दिन कितने दीये जलाने चाहिए? 
दशहरे के दिन 10 दिशाओं में 10 दीये जलाने चाहिए। 
दशहरे के दिन क्या दान करना चाहिए?  
दशहरे के दिन अन्न और वस्त्र का दान करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।  
दशहरे के दिन कौंनसे मंत्र का जाप करना चाहिए?
दशहरे के दिन श्री राम स्तुति मंत्र 'ॐ जानकीकांत तारक रां रामाय नमः॥' का जाप करना चाहिए। 
रावण दहन के बाद क्या करना चाहिए?
रावण दहन के बाद उसकी राख को लाल कपडे में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर टांगना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और बुरी ऊर्जा दूर होती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;