Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:11 AM IST

Diwali 2023: दिवाली में जरूर लगाएं ये 3 मंगलकारी तोरण, मां लक्ष्मी का होगा वास

हिंदू पंचाग के अनुसार हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली दिनांक 12 नवंबर दिन रविवार को है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मुख्य रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। 
Updated:- 2023-09-11, 16:33 IST
diwali main door decoration astro tips

(diwali decoration) सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली दिनांक 12 नवंबर दिन रविवार को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह हर कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है।

इस दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विधि-विधान है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोषकाल में की जाती है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि रात्रि में मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं।

इस दिन ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से वह घर में वास करती हैं। अब ऐसे में दिन घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने का विशेष महत्व बताया गया है। इससे सभी देवी-देवता बेहद प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि घर में मुख्य द्वार पर कौन सा तोरण लगाना चाहिए। जिससे सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 

दिवाली में लगाएं आम के पत्तों का तोरण (mango leaves on main door during Diwali)

yellow leaves main door

दिवाली के दिन आम के पत्तों का तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है और व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है। बता दें, हिंदू धर्म में आम के पल्लव को शुभ कार्यों के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

साथ ही आम की पत्तियां धन की देवी मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) को प्रदर्शित करती हैं। इसलिए अगर आप दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने की सोच रहे हैं, तो आम के पत्तों का तोरण अवश्य लगाएं। 

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

दिवाली में लगाएं केले के पत्तों का तोरण (Banana leaves on main door during Diwali)

दिवाली के दिन केले के पत्तों का तोरण लगाना बहुत शुभ फलदायी साबित माना जाता है। इसके साथ ही केले के पत्तों में फूल का उपयोग जरूर करें।

ऐसा माना जाता है कि इससे मांगलिक दोष से छुटकारा मिल सकता है और जिस भी व्यक्ति के विवाह में किसी भी प्रकार की कोई अड़चनें आ रही हैं, तो वह भी दूर हो सकता है। केले के पत्तों का तोरण लगाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का भी वास हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023: जानें दीपावली पर कैसे सजाएं अपना घर और क्या है इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें ?

दिवाली में लगाएं गेंदे के फूल का तोरण (Marigold Flower on main door during Diwali)

orange flower main door

गेंदे के फूल को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा-पाठ में सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूल का तोरण लगाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा लाल और पीले रंग के गेंदे के फूल को भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को समर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति को सभी तनाव से मुक्ति मिल सकती है और व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है।

 

दिवाली के दिन इन तीन मांगलकारी तोरण को अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।