
देवउठनी एकादशी, हिंदू पंचांग के हिसाब से कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इसी दिन श्रीहरि विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जागते हैं। इस शुभ अवसर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है। देवउठनी एकादशी के दिन से ही सी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। साथ ही खुशियों का आगमन भी होता है। अब ऐसे में इस एकादशी तिथि के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अगर आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के दौरान उन्हें केसर और हल्दी से तिलक करें। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिलते हैं। इस दिन भगवान विष्णु को तिलक करने के बाद पीले फूल जरूर चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें - November Ekadashi Dates 2024: नवंबर में कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि सहित अन्य बातें
अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे पूरी करना चाहते हैं, तो देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल जरूर चढ़ाएं और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
इसे जरूर पढ़ें - Dev Uthani Ekadashi 2024: कब है देव उठनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो देवउठनी एकादशी के दिन कच्चे दूध में गन्ने का रस मिलाकर तुलसी मां को चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है और दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहता है।

देवउठनी एकादशी के दिन भाग्योदय के लिए मां तुलसी के आगे 5 घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के साथ-साथ माता तुलसी की पूजा करें। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। इसके अलावा आप भगवान विष्णु को नारियल जरूर चढ़ाएं। इससे अक्षय फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।