मेष राशि के लोगों को करना चाहिए इन राशियों से विवाह, शादीशुदा जीवन रहता है खुशहाल

Wedding Astro: शादी को जीवन के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक माना जाता है।
ऐसे में यह जरूरी है कि जिससे आप शादी कर रहे हों उसके साथ तालमेल अच्छा रहे।
जीवनसाथी के साथ तालमेल नहीं बैठता है तो वैवाहिक जीवन में कठिनाइयां आती हैं।
इसी कारण से राशि के अनुसार अपनी कॉम्पैटेबिलिटी देखकर विवाह करना उचित है।
आज हम जानेंगे कि मेष राशि के लोगों को किस राशि के लोगों से विवाह करना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि मेष राशि के लिए 2 राशि के पार्टनर शुभ हैं।
मेष राशि के लोगों को करना चाहिए धनु राशि के लोगों से विवाह

- मेष राशि का पंच तत्व अग्नि माना जाता है। वहीं, धनु राशि का तत्व भी अग्नि ही है।
- ऐसे में मेष राशि का धनु राशि के साथ संबंध बहुत मधुर बनता है।
- मेष राशि का धनु राशि (धनु राशि का स्वभाव) वालों के साथ आजीवन तालमेल अच्छा रहता है।
- खास बात यह है कि धनु राशि के लोग मेष राशि के लोगों को शांत रखने में मददगार हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशि के लोगों का मेष के साथ कैसा होता है रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
मेष राशि के लोगों को करना चाहिए सिंह राशि के लोगों से विवाह
- सिंह राशि का पंच तत्व भी अग्नि ही है और इनका स्वभाव उग्र एवं आक्रामक होता है।
- हालांकि इस स्वभाव को सिंह राशि के लोग मेष राशि की रक्षा के समय सामने लाते हैं।
- अन्यथा सिंह राशि (सिंह राशि का स्वभाव) के लोगों का मेष राशि के साथ बहुत गहरा रिश्ता बंध जाता है।
- मेष राशि और सिंह राशि के पार्टनर्स एक दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं।
- इसी कारण से सिंह का मेष के साथ रिश्ता हमेशा मधुर बना रहता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशि का वृषभ राशि के साथ कैसा होता है रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
मेष राशि के लोगों को लोग न करें इन राशि के लोगों से विवाह

- मेष राशि के लोगों को कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों से विवाह नहीं करना चाहिए।
- इन राशियों के साथ मेष राशि का संबंध विवादित रहता है। इनकी आपस में कभी नहीं बनती।
अगर आपकी राशि भी मेष है तो आपको इन राशि के लोगों से विवाह करना चाहिए। इससे आपका जीवन सुखद बनेगा और आपके पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी अच्छा बैठेगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।