इन तीन आदतों की वजह से आप बनते जा रहे हैं लेस प्रोडक्टिव, आज से ही छोड़ दें

<span style="font-size: 10px;">आप भी काम करते-करते फोकस लूज करने लगते हैं? क्या आपको भी कंसंट्रेशन करने में परेशानी आती है? प्रोडक्टिविटी भी लो हो जाती है? एक्सपर्ट बता रही हैं इसके कारण।</span> <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-16, 10:33 IST
why am i always tired and not productive

What Causes Lack Of Concentration: शरीर को एक्टिव रखने और काम करने के लिए एनर्जी का होना काफी जरूरी है। कई लोग सुबह काफी ऊर्जावान उठते हैं। काम पर जाते हैं, लेकिन जैसे ही कुछ वक्त बीतता है, अचानक से एनर्जी डाउन होने लगती है। दिमाग काम करना बंद कर देता है और प्रोडक्टिविटी में कमी आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको इसके रूट काउज पर ध्यान देना चाहिए। डाइटिशियन लवलीन कौर बताती हैं कि हमारी तीन हैबिट्स प्रोडक्टिविटी में कमी का कारण बनती हैं। 

ठंडा पानी पीना 

chilled water

एनर्जी कम होने का कारण है बहुत चिल्ड पानी पीना। जी हां, जब आप ठंडा-ठंडा पानी फ्रिज से निकाल कर पीते हैं, तो आपकी एब्डोमिनल मसल्स कॉन्ट्रैक्ट होती है। इससे डाइजेशन इंटरफेयर होती है। इसका नतीजा होता है कि आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका न्यूट्रिशन अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है। जब आयरन और कैल्शियम जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स अब्जॉर्ब नहीं होंगे, तो ब्रेन कंसंट्रेशन पावर कम होने लगता है। इससे प्रोडक्टिविटी में कमी आ जाती है।

लंबे देर तक बैठना

अक्सर हम ऑफिस में लैपटॉप के सामने कई घंटे तक बैठे रहते हैं। इसके कारण ब्लड कैपिलरी के पास जमा एक एंजाइम, जिसे हम लाइपो प्रोटीन लाइपसे के नाम  से जानते हैं, वह डिएक्टिवेट हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन सप्लाई ब्रेन के वेसल्स तक पहुंच नहीं पाती है। इसके चलते भी ब्रेन कंसंट्रेशन पावर कम होने लगता है। इससे प्रोडक्टिविटी में कमी आ जाती है।

यह भी पढ़ें-क्या काम करते-करते आपका भी एनर्जी लेवल लो हो जाता है? एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आएंगे काम

दवाइयों का सेवन

long sitting hour in office

अगर आप किसी तरह का पेन किलर, एंटा एसिड या कांट्रेसेप्टिव पिल्स लेती हैं, तो इस वजह से शरीर में डिफिशिएंसी होनी शुरू हो जाती है। शरीर में विटामिन डी और, फोलिक एसिड की कमी होने के कारण गट फ्लोरा नहीं बन पाता है और इससे भी दिमाग स्लो काम करने लगता है।

यह भी पढ़ें-हरवक्त रहती हैं थकी-थकी, तो इन फूड्स का सेवन कर दें शुरू

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।