Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:46 AM IST

गर्मियों में रहना चाहते हैं फ्रेश? फॉलो करें ये खास टिप्स

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखना काफी मुश्किल हो जाता है,हालांकि आप इन टिप्स को फॉलो करके खुद को फ्रेश रख सकते हैं।
Updated:- 2024-04-04, 13:47 IST
How do you stay fresh in summer

गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है,इस मौसम में तापमान इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि फ्रेश और कूल रहना मुश्किल हो जाता है,कई बार धूप की चपेट में आने से हम बीमार भी पड़ जाते हैं। ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन हो जाता है। अगर आप भी गर्मियों में फ्रेश और हेल्दी रहना चाहते हैं तो एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स को फॉलो करें। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जानकारी दे रही हैं।

गर्मियों में फ्रेश रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

summer freshness

  • गर्मी के मौसम में अक्सर हीट स्ट्रोक की संभावना बनी रहती है ऐसे में आप जब भी घर से बाहर निकले नाश्ता करके ही निकले इससे आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे और आपको लू भी नहीं लगेगी।
  • शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए आप हर थोड़ी देर पर घूंट- घूंट करके पानी का सेवन करते रहे कोशिश करें, कि आप 7 से 8 लीटर पानी का सेवन करें इससे सिर दर्द चक्कर और कमजोरी की शिकायत नहीं होती है।
  • गर्मियों में खुद को फ्रेश रखने के लिए आप ताजा जूस का सेवन करें। जैसे गन्ने का जूस, आम पन्ना,संतरे का जूस, नारियल पानी। इन्हें पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही एनर्जी लेवल भी बढ़ता है और थकान दूर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में इन चीजों को खाने से करें परहेज, वरना तबीयत हो जाएगी खराब

summer cool

  • गर्मियों में फ्रेश रहने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आपका हल्का खाना खाएं,गर्मियों में मसालेदार खाने से दूरी बनाना चाहिए,क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और आपको पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
  • गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण पसीना खूब आता है। ऐसे में आप पॉलिस्टर या सिंथेटिक कपड़ों से दूर रहें,अपनी त्वचा को सांस लेने दें इसके लिए आप सूती और रेयॉन जैसे सांस लेने योग्य कपड़े पहनें।
  • कैफीन के सेवन से दूरी बनाएं,इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। वहीं फ्रेश रहने को लिए दिन में कम से कम एक बार स्नान जरूर करें। इससे पसीने के कारण रैशेज और एलर्जी की समस्याएं नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें-कीटो डाइट पर भी खाए जा सकते हैं ये फल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।