सर्दियों में नहाने के बाद शरीर में होती है खुजली, इस उपाय से होगा फायदा

सर्दियों में लोग बीमार तो पड़ते ही हैं साथ ही त्वचा से जुड़ी समस्या भी आम हो जाती है। शुष्क हवा त्वचा से नमी छीन लेती है। त्वचा में ड्राइनेस काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो नहाने के बाद पूरे शरीर में खुजली का अनुभव करते हैं, यह काफी असहजता वाली स्थिति होती है। शरीर के कुछ हिस्सों में तो खुजली कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप इस समस्या से परेशान रहते हैं तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिससे आपको आराम मिल सकता है।
सर्दियों में खुजली से राहत के उपाय
- इससे बचने का उपाय है कि आप सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से बचें। स्नान करने के लिए आप या तो ल्यूकवर्म वॉटर का इस्तेमाल करें, या ताज ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। दरअसल जब आप गर्म पानी से नहाते हैं तो इससे त्वचा का मॉइश्चर और भी ज्यादा काम हो जाता है, जो खुजली को बढ़ा देता है।
- सर्दियों के दिन में आप 10 मिनट से ज्यादा शॉवर ना लें। ज्यादा देर नहाने से त्वचा से नेचुरल तेल निकल जाते हैं, जिससे आपकी त्वचा और भी ज्यादा संवेदनशील हो जाती है।
- खुजली की समस्या दूर करने के लिए आप पानी में दो या तीन बूंद नीम का तेल या कोकोनट ऑयल मिला दें। इससे बैक्टीरिया भी मर जाएंगे और त्वचा में मॉइश्चर भी बनी रहेगी।
- नहाने के बाद त्वचा को बहुत ज्यादा न रगड़ें, अच्छी तरह से शरीर को थपथपाकर सुखाएं। कई बार नमी बनी रहने के कारण बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जो कि खुजली का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें-सुबह उठकर पेट साफ होने में आती है मुश्किल? बिस्तर पर ही करें ये काम
- सर्दियों में अपने वाटर इंटेक पर ध्यान दें, कम पानी पीने की वजह से शरीर का हाइड्रेशन खो जाता है,कम से कम दिन भर में 3 से 4 लीटर पिएं।
- इसके अलावा आप विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर आहार लें। यह त्वचा को अंदर से पोषण देगा और नमी बनाए रखने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें-सेहत से जुड़ी ये 7 समस्याएं आयुर्वेद से करें कंट्रोल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।